भारत में कोविड-19 के 67,208 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 71 दिन बाद सबसे कम नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 67,208 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,97,00,313 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 8,26,740 रह गयी है जो महामारी का इलाज करा रहे मरीजों की 71 दिनों बाद सबसे कम संख्या है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, 2,330 और लोगों के कोविड-19 से जान गंवाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,81,903 पर पहुंच गयी।
उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 8,26,740 रह गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.78 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 95.93 फीसदी है।
पिछले 24 घंटों में संक्रमण के मामलों में 38,692 की कमी आई है।
बुधवार को कोविड-19 के लिए 19,31,249 नमूनों की जांच की गई जिसके साथ ही देश में अब तक कुल 38,52,38,220 नमूनों की जांच हो चुकी है।
देश भर में टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 की कुल 26,55,19,251 खुराक लोगों को लगायी जा चुकी हैं।
मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 3.48 प्रतिशत दर्ज की गई।
यह लगातार 10 दिनों में पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है।
साप्ताहिक संक्रमण दर कम होकर 3.99 प्रतिशत रह गयी है।
स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार 35वें दिन संक्रमण के दैनिक मामलों से अधिक है।
अब तक कुल 2,84,91,670 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि मृत्यु दर बढ़कर 1.29 प्रतिशत हो गयी है।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए।
देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।
जिन 2,330 और लोगों ने जान गंवाई है उनमें से 1,236 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 270 की तमिलनाडु, 148 की कर्नाटक और 147 लोगों की मौत केरल में हुई।
देश में इस महामारी से अब तक 3,81,903 लोगों की मौत हो चुकी है।
इनमें से 1,15,390 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 33,296 की कर्नाटक, 30,338 की तमिलनाडु, 24,876 की दिल्ली, 21,963 की उत्तर प्रदेश, 17,118 की पश्चिम बंगाल, 15,698 की पंजाब और 13,354 लोगों की मौत छत्तीसगढ़ में हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
Article Advertisement
India
भारत में कोविड-19 के 67,208 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 71 दिन बाद सबसे कम
भारत में कोविड-19 के 67,208 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 71 दिन बाद सबसे कम नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 67,208 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,97,00,313 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 8,26,740 रह गयी है जो महामारी का इ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
