अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

एनएच पर खड़े ट्रक से लाखों रूपए का माल चोरी, एफआईआर को भटकता पीड़ित

एनएच पर खड़े ट्रक से लाखों रूपए का माल चोरी, एफआईआर को भटकता पीड़ित बछवाड़ा, बेगूसराय:- एनएच 28 से होकर यात्रा करने वाले व्यवसायियों व आम यात्रियों को अपराधियों व चोर लुटेरों के सक्रिय गिरोहों का शिकार होना पड़ता है। बताते चलें कि मुजफ्फरपुर के शाहपुर तुर्की निवासी ट्रक चालक राजीव कुमार राय हल्दिया

एनएच पर खड़े ट्रक से लाखों रूपए का माल चोरी, एफआईआर को भटकता पीड़ित

Article Advertisement

एनएच पर खड़े ट्रक से लाखों रूपए का माल चोरी, एफआईआर को भटकता पीड़ित बछवाड़ा, बेगूसराय:- एनएच 28 से होकर यात्रा करने वाले व्यवसायियों व आम यात्रियों को अपराधियों व चोर लुटेरों के सक्रिय गिरोहों का शिकार होना पड़ता है। बताते चलें कि मुजफ्फरपुर के शाहपुर तुर्की निवासी ट्रक चालक राजीव कुमार राय हल्दिया बंगाल से पच्चीस लाख चौरासी हजार रुपए का फर्चुन सोया आॅयल अपने ट्रक पर लोड कर मुजफ्फरपुर के लिए चला था।

Article Advertisement

इसी क्रम में शनिवार की देर रात चिरंजीवीपुर स्थित जय माता दी लाइन होटल पर रूक कर खाना खाया और वापस गाड़ी में आकर सो गया। अहले सुबह जब उक्त चालक उठा तो पीछे से तिरपाल का रस्सा कटा देखा हक्का-बक्का रह गया। ट्रक पर चढ़ कर देखा तो तीन सौ फर्चुन सोया आॅयल का पैकेट गायब था। तत्पश्चात चालक नें इसकी सूचना लाइन होटल के संचालकों को दिया। चालक ने बताया कि लाखों रुपए का माल चोरी होने की सुचना पर होटल के स्टाफ नें मोबाइल पर किसी से बात करने के बाद बताया कि थाने को सुचना दे दी गई है। साथ लगभग तीन चार घंटे तक आसपास के जंगल व खेत खलिहानों में चोरी हुए माल को खोजने का प्रयास किया गया। इधर चार घंटे गुजरने के बाद भी घटनास्थल पर पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद चालक नें बछवाड़ा थाना पहुंच कर पुलिस को सारी आपबीती सुनाई। तत्पश्चात प्रभारी थानाध्यक्ष शशीभुषण कुमार नें शिकायत दर्ज नहीं की और उक्त चालक को डांट फटकार कर भगा दिया। अब एक अदद एफ आई आर के लिए उक्त चालक विगत तीन दिनों से थाने का चक्कर लगा रहा है। मगर बछवाड़ा पुलिस के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है। चालक अपने गांव के सरपंच सरोज आलम, पैक्स अध्यक्ष अरूण कुमार सहित अपने परिजनों के साथ घटनास्थल पर कैंप किए हुए है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read