अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Crime

खुशरूपुर कांड में NHRC ने मुख्यमंत्री को भेजा नोटिस, 4 सप्ताह के अंदर देना होगा रिपोर्ट

खुशरूपुर कांड में NHRC ने मुख्यमंत्री को भेजा नोटिस, 4 सप्ताह के अंदर देना होगा रिपोर्ट NHRC ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नोटिस भेज दिया है. आयोग ने बिहार सरकार को 4 सप्ताह के अंदर इस मामले में रिपॉर्ट देने को कहा है.   पटना के खुशरूपुर में महिला के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के बाद अब लगातार बिह

खुशरूपुर कांड में NHRC ने मुख्यमंत्री को भेजा नोटिस, 4 सप्ताह के अंदर देना होगा रिपोर्ट

Article Advertisement

खुशरूपुर कांड में NHRC ने मुख्यमंत्री को भेजा नोटिस, 4 सप्ताह के अंदर देना होगा रिपोर्ट NHRC ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नोटिस भेज दिया है. आयोग ने बिहार सरकार को 4 सप्ताह के अंदर इस मामले में रिपॉर्ट देने को कहा है.   पटना के खुशरूपुर में महिला के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के बाद अब लगातार बिहार सरकार की किरकिरी हो रही है. इस मामले में अब बिहार सरकार की मुशीबत बढ़ते हुए नजर आ रही है. इस मामले में अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हस्तक्षेप किया है. NHRC ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नोटिस भेज दिया है. आयोग ने बिहार सरकार को 4 सप्ताह के अंदर इस मामले में रिपॉर्ट देने को कहा है. NHRC ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकरी दी है. आयोग ने इस घटना को मानवाधिकार हनन का मामला बताया है. मुख्य आरोपी की हुई गिरफ्तारी दरअसल, इस मामले में अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है. आयोग ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है. नोटिस में कहा गया है कि बिहार सरकार को इस मामले में आयोग के सामने रिपोर्ट पेश करना होगा. आपको बता दें कि इस मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं, 4 अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं. जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है. क्या है पूरा मामला महादलित महिला के साथ हुए इस घटना ने बिहार को शर्मसार कर दिया है. महज 1500 रुपये के लिए दबंगों ने महिला के साथ ये हरकत की है. महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया और उसे पेशाब भी पीलाया गया था. दरअसल, 23 सितंबर की रात पहले तो महिला का अपहरण कर लिया गया और फिर उसे निर्वस्त्र कर दिया गया. जिसके बाद दबंगों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी थी. इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है एक तरफ जहां बीजेपी इसे जंगलराज की वापसी कह रही है तो वहीं महागठबंधन का कहना है कि शायद बीजेपी मणिपुर के हालत को भूल गई है.  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read