नाइजीरिया के गांव में बंदूकधारियों ने की गोलीबारी, 40 लोगों की मौत, कई घरों में लगाई आग नाइजीरिया के एक गांव में सैकड़ों बंदूकधारियों ने धावा बोल दिया और गोलीबारी कर 40 लोगों की जान ले ली. इसके साथ ही उन्होंने कई घरों में आग लगा दी. नाइजीरिया के उत्तर-मध्य पठारी राज्य में बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर कम से कम 40 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद बंदूकधारियों ने कई घरों में आग लगा दी. पठारी पुलिस के प्रवक्ता अल्फ्रेड अलाबो ने कहा कि बंदूकधारियों ने जुराक और डाकाई गांव में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया और कई घरों में आग लगी दी. गोलीबारी में कम से कम 40 लोग मारे गए. जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं. बता दें कि नाइजीरिया पठारी इलाके में चरवाहों और किसानों के बीच अक्सर झड़पें होती रहती हैं. इस घटना की जानकारी मंगलवार को सामने आई. हथियारबंद लोगों को कहा जाता है डाकू जानकारी के मुताबिक, जुराक और डाकाई गांव में गोलीबारी करने वाले हथियारबंद लोगों को स्थानीय लोग डाकू कहते हैं. पठार पुलिस के प्रवक्ता अल्फ्रेड अलाबो ने बताया कि सुरक्षा एजेंटों के आक्रामक हमले से बचने के लिए हथियारबंद गुट सोमवार देर रात गांव में घुस आए और गोलीबारी कर दी. अचानक हुए हमले में 40 लोगों की जान चली गई. सुरक्षा बलों ने मार गिराए सात हमलावर इस झड़प के दौरान सुरक्षा एजेंटों ने सात हमलावरों को मार गिराया. वहीं भागते हुए गिराह के सदस्यों ने गोलीमार कर नौ लोगों की जान ले ली और छह घरों को आग के हवाले कर दिया. वहीं स्थानील लोगों को कहना है कि मरने वालों की संख्या इससे कहीं ज्यादा है. उन्होंने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि बाइक पर सवार होकर आए दर्जनों बंदूकधारियों ने गांव में धावा बोला. उसके बाद उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी की, कई लोगों को अपहरण किया और कई घरों में आग लगा दी. नाइजीरिया में इस तरह के हमले आम बता दें कि नाइजीरिया में हाल के दिनों में ग्रामीण इलाकों में इस तरह के हमले और किडनैपिंग की घटनाएं आम बात हो गई है. हथियारबंद हमलावर अक्सर उत्तरी नाइजीरिया में ग्रामीण इलाकों में फिरौती के लिए अपहरण जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं. कई बार ये हमले गांवों, स्कूलों और यात्रियों पर भी किए जाते हैं. बता दें कि नाइजीरिया सुरक्षा लंबे समय से चुनौतियों से भरी रही है. जहां उत्तर-पूर्व में 14 साल से इस्लामी विद्रोह चल रहा है. साथ ही दक्षिण-पूर्व में अलगाववादी हिंसा और मध्य क्षेत्र में किसानों और चरवाहों के बीच हिंसक झड़पें होती रहती हैं.
Article Advertisement
Education
नाइजीरिया के गांव में बंदूकधारियों ने की गोलीबारी, 40 लोगों की मौत, कई घरों में लगाई आग
नाइजीरिया के गांव में बंदूकधारियों ने की गोलीबारी, 40 लोगों की मौत, कई घरों में लगाई आग नाइजीरिया के एक गांव में सैकड़ों बंदूकधारियों ने धावा बोल दिया और गोलीबारी कर 40 लोगों की जान ले ली. इसके साथ ही उन्होंने कई घरों में आग लगा दी. नाइजीरिया के उत्तर-मध्य पठारी राज्य में बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
