अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

थाने के पीछे मिला नाइट गार्ड का शव

सिमराहा। मवेशी अस्पताल की रात्रि प्रहरी (नाइट गार्ड )का शव शुक्रवार को सिमराहा थाना के पीछे पानी भरे गड्ढे में मिला। मृतक समीम खान 55 वर्षीय पटना के बेली रोड निवासी हलीम खान का बेटा था। शमीम पिछले 2 दिनों से गायब था, लेकिन रात्रि प्रहरी होने के कारण मामला चर्चा में नहीं आया। वह अस्पताल में हीं अस्था

थाने के पीछे मिला नाइट गार्ड का शव

Article Advertisement

सिमराहा। मवेशी अस्पताल की रात्रि प्रहरी (नाइट गार्ड )का शव शुक्रवार को सिमराहा थाना के पीछे पानी भरे गड्ढे में मिला। मृतक समीम खान 55 वर्षीय पटना के बेली रोड निवासी हलीम खान का बेटा था। शमीम पिछले 2 दिनों से गायब था, लेकिन रात्रि प्रहरी होने के कारण मामला चर्चा में नहीं आया।

Article Advertisement

वह अस्पताल में हीं अस्थाई रूप से रहा करता था। सिमराहा पशु चिकित्सालय के डॉ प्रकाश सिंह बादल ने बताया कि रात्रि ड्यूटी होने के कारण लोगों को इसके विषय में जानकारी नहीं मिल पाई। वहीं जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार मेहता ने कहा कि शमीम अस्पताल में ही रहता था। सूचना मिलते ही सिमराहा थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। थानाध्यक्ष साजिद आलम ने कहा कि गड्ढे में मिली लाश की शिनाख्त समीम के रूप में की गई है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read