नये 19 हजार जुड़े, फिर भी 11 हजार वोटर हो गए कम. पूर्णिया जिले में 19 हजार नये मतदाता बने, इसके बावजूद एक साल के दौरान 11 हजार वोटर कम हो गए।
बायसी, कसबा, बनमनखी, रूपौली विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या में कमी आयी है, जबकि धमदाहा, पूर्णिया व अमौर विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है।
India
नये 19 हजार जुड़े, फिर भी 11 हजार वोटर हो गए कम.
नये 19 हजार जुड़े, फिर भी 11 हजार वोटर हो गए कम. पूर्णिया जिले में 19 हजार नये मतदाता बने, इसके बावजूद एक साल के दौरान 11 हजार वोटर कम हो गए। बायसी, कसबा, बनमनखी, रूपौली विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या में कमी आयी है, जबकि धमदाहा, पूर्णिया व अमौर विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में

Article Advertisement
Article Advertisement
प्रारूप मतदाता सूची के मुताबिक पूर्णिया जिले के सात प्रखंडों में कुल 2041187 मतदाता हैं।
एक मार्च 2019 में तैयार मतदाता सूची के मुताबिक जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 2053002 था।
यान करीब पौने दो साल में 11,815 मतदाता कम हो गए।
वह भी तब जब 19 हजार नये मतदाता बने।
उप निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद यादव के मुताबिक कई मतदाताओं के नाम कट गए, कुछ मतदाता यहां से कहीं और शिफ्ट हो गए।
इस वजह से मतदाताओं की संख्या में कमी आयी है।
प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 16 दिसंबर को किया गया है।
अमौर विधानसभा क्षेत्र में 2019 में मतदाताओं की संख्या 299194 थी, जो कि अब 300540 हो गयी।
मतदाता की संख्या में मामूली वृद्धि हुई है।
बायसी में 2019 में मतदाताओं की संख्या 266584 थी जो अब घटकर 261410 हो गयी है।
यानि पांच हजार मतदाता कम हुए हैं।
कसबा में मतदाताओं की संख्या 280783 थी जो कि अब 275023 हो गयी है।
यहां भी मतदाताओं की संख्या में पांच हजार कम हुए हैं।
बनमनखी विधानसभा क्षेत्र में 2019 में 297656 मतदाता थे जो कि अब 293997 रह गए हैं।
रूपौली विधानसभा क्षेत्र में 2019 में 301770 थे जो कि अब दिसंबर 2019 में 301251 रह गए हैं।
धमदाहा विधानसभा क्षेत्र में मार्च 2019 तक 304958 थे जो कि अब 306519 हो गए।
पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र में 2019 में 302057 मतदाता थे, इसमें मामूली वृद्धि हुई है।
अब यहां मतदाताओं की संख्या 302447 हो गयी है।
HINDUSTAAN
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
दिल्ली ट्रेड फेयर 2026: 'विकास और विरासत' थीम, 600 स्टार्टअप और 11 देश — जानिए इस बार क्या है खास, टिकट और टाइमिंग

India
पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें

India
भगवान बिरसा मुंडा: वह महानायक, जिसने जल-जंगल-जमीन और आदिवासी स्वाभिमान के लिए अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
