अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की सघन चेकिंग: संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त, संदिग्ध लोगों और वाहनों की ज...नेपाल जा रहे दो युवक को किशोरी संग पकड़ा: इटवा में एसएसबी ने पुलिस को सौंपा, पूछताछ जारीक्यों सब बिहारियों से नफरत करते हैं? पप्पू यादव ने पूछा सवाल, कहा- असम में बाढ़ आई तो सबसे मदद की थीनशे के नेटवर्क पर शिकंजा, DGP के सख्त निर्देशरक्सौल सीमा पर 11 किलो चरस जब्त, 1 नेपाली गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर हवाला भंडाफोड़: ₹1.08 लाख जब्तBihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग पर ब्रेक, 4 अक्टूबर से नहीं खुलेगा पोर्टल, ...बिहार MLC चुनाव: JDU के नीरज ने लिया नीतीश का आशीर्वाद, अब 5 को भरेंगे पर्चा, पर जीत पर 'अनंत' खतरा बरकरार?ललन सिंह ने हाथ खड़े किए, अनंत सिंह और नीरज में सुलह नहीं कराएंगे; कहा- मैं झगड़े में नहीं पड़ताNASA ने पूरी दुनिया को दिखाई बिहार में बाढ़ की भयावह तस्वीर, विजय चौधरी ने माना- रिकॉर्ड स्तर पर गंडक का जलस्तरAaj Ka Mausam: बिहार में मानसून की विदाई शुरू, बारिश थमी पर बाढ़ से हाहाकार, सारण समेत 6 जिलों में भारी तबा...भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की सघन चेकिंग: संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त, संदिग्ध लोगों और वाहनों की ज...नेपाल जा रहे दो युवक को किशोरी संग पकड़ा: इटवा में एसएसबी ने पुलिस को सौंपा, पूछताछ जारीक्यों सब बिहारियों से नफरत करते हैं? पप्पू यादव ने पूछा सवाल, कहा- असम में बाढ़ आई तो सबसे मदद की थीनशे के नेटवर्क पर शिकंजा, DGP के सख्त निर्देशरक्सौल सीमा पर 11 किलो चरस जब्त, 1 नेपाली गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर हवाला भंडाफोड़: ₹1.08 लाख जब्तBihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग पर ब्रेक, 4 अक्टूबर से नहीं खुलेगा पोर्टल, ...बिहार MLC चुनाव: JDU के नीरज ने लिया नीतीश का आशीर्वाद, अब 5 को भरेंगे पर्चा, पर जीत पर 'अनंत' खतरा बरकरार?ललन सिंह ने हाथ खड़े किए, अनंत सिंह और नीरज में सुलह नहीं कराएंगे; कहा- मैं झगड़े में नहीं पड़ताNASA ने पूरी दुनिया को दिखाई बिहार में बाढ़ की भयावह तस्वीर, विजय चौधरी ने माना- रिकॉर्ड स्तर पर गंडक का जलस्तरAaj Ka Mausam: बिहार में मानसून की विदाई शुरू, बारिश थमी पर बाढ़ से हाहाकार, सारण समेत 6 जिलों में भारी तबा...

Article Advertisement

Education

आज दोपहर 3 बजे निर्भया के गुनहगारों की फांसी पर दिल्ली हाईकोर्ट करेगा फैसला

आज दोपहर 3 बजे निर्भया के गुनहगारों की फांसी पर दिल्ली हाईकोर्ट करेगा फैसला निर्भया गैंगरेप के चार गुनहगारों में से कम से कम दो को फांसी देने के लिए सरकार की तरफ से लगाई गई याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में रविवार की दोपहर को विशेष सुनवाई होगी। सरकार की तरफ से पेस हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जजों स

आज दोपहर 3 बजे निर्भया के गुनहगारों की फांसी पर दिल्ली हाईकोर्ट करेगा फैसला

Article Advertisement

आज दोपहर 3 बजे निर्भया के गुनहगारों की फांसी पर दिल्ली हाईकोर्ट करेगा फैसला निर्भया गैंगरेप के चार गुनहगारों में से कम से कम दो को फांसी देने के लिए सरकार की तरफ से लगाई गई याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में रविवार की दोपहर को विशेष सुनवाई होगी। सरकार की तरफ से पेस हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जजों से कहा कि निर्भया के दोषी देश के धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने शनिवार को दिल्ली हाईकोर्ट का रुख करते हुए 2012 के निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में चार दोषियों को फांसी देने पर रोक लगाने वाले निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी है। याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल के समक्ष पेश किया गया था। जेल अधिकारियों ने निचली अदालत के शुक्रवार (31 जनवरी) के आदेश को चुनौती दी है जिसमें अगले आदेश तक दोषियों की फांसी की सजा पर तामील को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया था। दोषियों को शनिवार (1 फरवरी) को फांसी दी जानी थी। दूसरी बार टली थी फांसी की सजा दिल्ली की एक अदालत द्वारा शुक्रवार (31 जनवरी) को निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड के चार दोषियों की मृत्यु के वारंट की तामील अगले आदेश तक स्थगित किए जाने के बाद उन्हें शनिवार सुबह दी जाने वाली फांसी एक बार फिर टाल दी गई थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धमेंद्र राणा ने चारों दोषियों की अर्जी पर यह आदेश जारी किया किया था। चारों दोषियों ने एक फरवरी को उन्हें फांसी देने पर रोक लगाने की मांग की थी। पवन कुमार गुप्ता (25), विनय कुमार मिश्रा (26), अक्षय कुमार (31) और मुकेश कुमार सिंह (32) को एक फरवरी को सुबह छह बजे फांसी दी जानी थी। दूसरी बार मृत्यु वारंट की तामील टाली गई है। पहली बार सात जनवरी को चारों दोषियों को 22 जनवरी को फांसी देने का मृत्यु वारंट जारी किया गया था। इस पर 17 जनवरी को स्थगन दिया गया था। उसी दिन फिर उन्हें एक फरवरी को फांसी देने के लिए दूसरा वारंट किया गया जिस पर शुक्रवार (31 जनवरी) को रोक लगा दी गई। पवन, विनय और अक्षय के वकील ए. पी. सिंह ने अदालत से फांसी पर अमल को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की अपील की और कहा कि उनके कानूनी उपचार के मार्ग अभी बंद नहीं हुए हैं। तिहाड़ जेल प्रशासन ने उनके आवेदन को यह कहते हुए चुनौती दी थी कि यह विचारयोग्य नहीं है तथा उन्हें अलग-अलग फांसी दी जा सकती है, लेकिन तिहाड़ जेल की यह दलील अदालत में स्वीकार नहीं हुई। यह था मामला दिल्ली के बसंत विहार इलाके में 16 दिसंबर, 2012 की रात को 23 साल की पैरामेडिकल छात्रा के साथ चलती बस में बहुत ही बर्बर तरीके से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस जघन्य घटना के बाद पीड़िता को इलाज के लिए सरकार सिंगापुर ले गई जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बस चालक सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक नाबालिग भी शामिल था। इस मामले में नाबालिग को तीन साल तक सुधार गृह में रखने के बाद रिहा कर दिया गया, जबकि एक आरोपी राम सिंह ने जेल में खुदकुशी कर ली। फास्ट ट्रैक कोर्ट अदालत ने इस मामले में चार आरोपियों पवन, अक्षय, विनय और मुकेश को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। फास्ट ट्रैक कोर्ट के इस फैसले को उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय ने भी बहाल रखा था। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read