नीतीश कुमार UP के फूलपुर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?
क्या है अदकलों की पीछे की वजह विपक्षी दलों की बैठक के बाद बिहार के सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 में सांसदी चुनाव लड़ सकते हैं. विपक्षी दलों की बैठक के बाद बिहार के सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 में सांसदी चुनाव लड़ सकते हैं. सीएम उत्तर प्रदेश के फूलपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि ये सिर्फ अटकलें है जिसपर कोई औपचारिक मुहर नहीं लगी है, लेकिन सवाल उठता है कि अगर ये अटकलें सच साबित हुई तो क्या सीएम नीतीश फूलपुर में बीजेपी के लिए कांटा बन पाएंगे?
2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ती ही जा रही है. क्या लोकसभा चुनाव लड़ेंगे नीतीश?
बुद्ध की भूमि चुनावी रण का केंद्र बनती जा रही है. विपक्षी एकता के सूत्रधार और प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है और बेंगलुरू में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक में इस ब्लू प्रिंट पर मुहर लग सकती है. इन कयासों और प्रयासों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है कि आगामी लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश के फूलपुर से सांसदी चुनाव लड़ सकते हैं. यानी एक तरफ जहां BJP कुशवाहा समाज को एकजुट करने में लगी है तो दूसरी ओर अब महागठबंधन उत्तर प्रदेश के कुर्मी वोटरों को अपने पाले में करने के लिए कमर कस रही है और JDU नेताओं का बयान इन अटकलों को और हवा दे रही हैं. अटकलों पर जोर... सियासत का शोर JDU के साथ ही RJD भी अपने सहयोगी के लिए सुर से सुर मिला रही है. जहां RJD का कहना है कि अगर नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ेंगे तो इससे BJP को काफी नुकसान होगा क्योंकि नीतीश कुमार की ये छवि है कि वो जहां जाएंगे वहां से जीत हासिल करेंगे. कांग्रेस भी कह रही है कि अगर नीतीश कुमार यूपी से चुनाव लड़ते हैं तो उनके फैसले का स्वागत है. एक तरफ पूरा महागठबंधन और दूसरी तरफ बीजेपी, जो इस अटकलों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हो रही है. BJP नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कह रही है कि नीतीश कुमार का 17 साल का कार्यकाल हो गया और अगर आज तक उनको बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए सीट नहीं मिला तो ये दुर्भाग्यपूर्ण है. क्या है फूलपुर का जातीय समीकरण?
ये तो हुई बयानबाजी की बात, लेकिन सवाल उठता है कि क्या वाकई नीतीश कुमार फूलपुर में बीजेपी के लिए कांटा बन पाएंगे?
इसके लिए फूलपुर का सियासी जातीय समीकरण जानना जरूरी है. दरअसल इस संसदीय सीट पर सबसे बड़ी आबादी दलितों की है. जहां दलितों की करीब 18.5 फीसदी आबादी है. इसके बाद पटेल और कुर्मी वोटर हैं. इनकी आबादी 13.36 फीसदी है. मुस्लिम वोटर भी यहां 12.90 फीसदी हैं. इनके अलावा करीब 11.61 फीसदी ब्राह्मण भी प्रयागराज की इस दूसरी लोकसभा क्षेत्र में रहते हैं. वैश्यों की आबादी करीब 5.4 फीसदी है. इनके अलावा कायस्थ करीब 5 फीसदी, राजपूत 4.83 फीसदी, भूमिहार 2.32 फीसदी हैं. कुल मिलाकर सवर्ण वर्ग की आबादी यहां 23 फीसदी है. इस समीकरण से तो साफ है कि अगर सीएम नीतीश यहां से चुनाव लड़ते हैं तो दलित, कुर्मी और मुस्लिम वोटर्स के भरोसे उनकी चुनावी नैया पार हो सकती है. हालांकि फिलहाल ये सब सिर्फ दावे और कयास मात्र है. 24 के रण में अभी करीब 1 साल का वक्त है. ऐसे में इन एक सालों में कितने कयासों पर मुहर लगती है ये तो वक्त ही बताएगा.
Article Advertisement
Business
नीतीश कुमार UP के फूलपुर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? क्या है अदकलों की पीछे की वजह
नीतीश कुमार UP के फूलपुर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? क्या है अदकलों की पीछे की वजह विपक्षी दलों की बैठक के बाद बिहार के सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 में सांसदी चुनाव लड़ सकते हैं. विपक्षी दलों की बैठक के बाद बिहार के सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार ग

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
Starbucks भारत में खोलेगा बड़ा Technology Hub, Chennai में करीब 800 टेक प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती

Business
Tata Sons में बड़ा बोर्डरूम विवाद, Noel Tata ने N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति पर उठाए कानूनी सवाल

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
