अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

नीति आयोग स्त्री-पुरूष समानता को आंकने के लिए सूचकांक लाने की तैयारी में जुटा

नीति आयोग स्त्री-पुरूष समानता को आंकने के लिए सूचकांक लाने की तैयारी में जुटा नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) नीति आयोग स्त्री-पुरूष समानता में मौजूद खाई को चिह्नित करने और उस दिशा में हुई प्रगति को आंकने के लिए राष्ट्रीय जेंडर सूचकांक (एनजीआई) विकसित करने में जुटा हुआ है। नीति आयोग ने अपनी वार्षिक रिपो

नीति आयोग स्त्री-पुरूष समानता को आंकने के लिए सूचकांक लाने की तैयारी में जुटा

Article Advertisement

नीति आयोग स्त्री-पुरूष समानता को आंकने के लिए सूचकांक लाने की तैयारी में जुटा नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) नीति आयोग स्त्री-पुरूष समानता में मौजूद खाई को चिह्नित करने और उस दिशा में हुई प्रगति को आंकने के लिए राष्ट्रीय जेंडर सूचकांक (एनजीआई) विकसित करने में जुटा हुआ है।

Article Advertisement

नीति आयोग ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि यह सूचकांक परिभाषित स्त्री-पुरूष मानदंडों पर राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की प्रगति को आंकने और सकारात्मक बदलाव लाने की एक बुनियाद बनाने वाले एक माध्यम के तौर पर काम करेगा। एनजीआई स्त्री-पुरूष समानता से जुड़े नीतिगत कदमों और वकालत करने वाली मांगों को समर्थन देगा और सतत विकास लक्ष्यों के मसौदे से जुड़ा हुआ होगा। इसके साथ ही नीति आयोग ने राज्य ऊर्जा एवं जलवायु मसौदा सूचकांक भी तैयार किया है। यह बिजली वितरण कंपनियों की व्यवहार्यता और प्रतिस्पर्द्धा, बिजली की पहुंच, किफायत-स्तर और विश्वसनीयता, स्वच्छ ऊर्जा पहल, ऊर्जा दक्षता, उत्पादन क्षमता, पर्यावरणीय संवहनीयता जैसे मामलों में राज्यों के प्रदर्शन का आकलन करेगा। नीति आयोग ने कहा है कि यह सूचकांक राज्यों को अपने ऊर्जा संसाधनों के कारगर प्रबंधन और लोगों की बिजली तक बेहतर पहुंच मुहैया कराने में मदद करेगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read