नयी दिल्ली, 27 मार्च कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में रिजर्व बैंक द्वारा कर्ज सस्ता करने और अर्थव्यवस्था में नकदी की तंगी दूर करने के शुक्रवार को घोषित कदमों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेटिंग एजेंसियों और उद्योग जगत ने स्वागत किया है।
Bihar
मोदी, सीतारमण, गोयल, नीति आयोग सहित उद्योग जगत ने रिजर्व बैंक के कदमों का स्वागत किया
नयी दिल्ली, 27 मार्च कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में रिजर्व बैंक द्वारा कर्ज सस्ता करने और अर्थव्यवस्था में नकदी की तंगी दूर करने के शुक्रवार को घोषित कदमों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेटिंग एजेंसियों और उद्योग जगत ने स्वागत किया है। रिजर्व बैंक ने कर्ज

Article Advertisement
Article Advertisement
रिजर्व बैंक ने कर्ज सस्ता करने की दिशा में रेपो दर को 0.75 प्रतिशत घटाकर 4.40 प्रतिशत कर दिया।
इसी प्रकार बैंकों के पास नकदी बढ़ाने के उपायों में उसने नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) को एक प्रतिशत घटाकर तीन प्रतिशत कर दिया।
इससे बैंकों को अब रिजर्व बैंक के पास नकद आरक्षित अनुपात के तहत कम राशि रखनी पड़ेगी।
वहीं रिवर्स रेपो दर को भी 0.90 प्रतिशत घटाकर चार प्रतिशत कर दिया है।
इससे बैंकों के लिये अपने धन को बेहतर ब्याज पाने की उम्मीद में रिजर्व बैंक के पास रखने का आकर्षण कम होगा।
इससे भी उनके पास उपलब्ध नकदी बढ़ेगी।
केन्द्रीय बैंक ने कर्ज किस्तों के भुगतान पर अगले तीन माह के लिये रोक लगाने की भी अनुमति दी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरबीआई के इन कदमों पर कहा कि कोरोना वायरस के प्रभाव से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिये रिजर्व बैंक ने आज बड़े कदम उठाये हैं।
उसकी घोषणाओं से अर्थव्यवस्था में लेनदेन के लिए धन की उपलब्धता बढ़ेगी, धन की लागत कम होगी और मध्यम वर्ग तथा व्यावसासयियों को मदद मिलेगी।
वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय स्थिरता बनाये रखने के लिये रिजर्व बैंक गवर्नर द्वारा दिये गये आश्वासन की सराहना की है।
वित्त मंत्री ने कहा कि कर्ज किस्तों के भुगतान पर और कार्यशील पूंजी के ब्याज भुगतान पर तीन माह की मोहलत देने का रिजर्व बैंक का फैसला है ऐसा है जिसकी काफी जरूरत महसूस की जा रही थी।
उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक की ब्याज दर कटौती का लाभ ग्रहकों को शीघ्रता से पहुंचाया जाना चाहिये।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी रिजर्व बैंक की घोषणाओं का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक की शुक्रवार की घोषणाओं से लोगों को और कारोबारियों को काफी राहत मिलेगी।
उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘कर्ज की किस्त और कार्यशील पूंजी पर ब्याज भुगतान पर तीन माह की रोक के रिजर्व बैंक के कदम का स्वागत करता हूं।
संकट की इस घडी में इन कदमों से काफी राहत मिलेगी।’’ नीति आयोग ने भी कोविड- 19 के प्रभावों से निपटने में रिजर्व बैंक के ताजा कदमों की सराहना की है।
आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने इनका स्वागत करते हुये कहा कि रेपो दर में कटौती के केन्द्रीय बैंक के फैसले से कर्ज सस्ता होगा।
रेपो दर में 0.75 प्रतिशत और रिवर्स रेपो दर में 0.90 प्रतिशत की कटौती से बैंकों से कर्ज देने की रफ्तार तेज होगी।
नीति आयोग के सीईओ अमिताथ कांत ने कहा कि कर्ज की मासिक किस्तों के भुगतान पर तीन माह की मोहलत से उद्योगों और आम नौकरी पेशा लोगों के पास नकदी की तंगी की समस्या कम होगी।
उन्होंने कहा कि कि रिजर्व बैंक ने उचित समय पर यह कदम उठाया है।
स्टेट बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि रिजर्व बैंक की नीतिगत घोषणा कोरोना वायरस महामारी से लड़ने में अर्थव्यवस्था की जरूरतों को ध्यान में रखते हुये की गई है।
उन्होंने फैसलों को ठोस, निर्णायक, बेहतर और मानवीयता के प्रति संवेदनशील बताया।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
