अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

नीतीश के ‘अपने’ ही निकाल रहे नीति की हवा; RJD का जिला जनरल सेक्रेटरी निकला शराब माफिया

नीतीश के ‘अपने’ ही निकाल रहे नीति की हवा; RJD का जिला जनरल सेक्रेटरी निकला शराब माफिया बिहार से बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'अपने' ही उनकी नीती को तोड़ प्रदेश की जवानी की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने में जुटे हैं। प्रदेश में शराब बंदी को सिरे चढ़ाने में जुट

नीतीश के ‘अपने’ ही निकाल रहे नीति की हवा; RJD का जिला जनरल सेक्रेटरी निकला शराब माफिया

Article Advertisement

नीतीश के ‘अपने’ ही निकाल रहे नीति की हवा; RJD का जिला जनरल सेक्रेटरी निकला शराब माफिया बिहार से बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'अपने' ही उनकी नीती को तोड़ प्रदेश की जवानी की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने में जुटे हैं।

Article Advertisement

प्रदेश में शराब बंदी को सिरे चढ़ाने में जुटी पुलिस ने तस्करी के एक मामले की जांच में बड़ा खुलासा किया है। सत्ताधारी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का सक्रिय कार्यकर्ता ही शराब माफिया निकला।   बिहार से बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘अपने’ ही उनकी नीती को तोड़ प्रदेश की जवानी की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने में जुटे हैं। प्रदेश में शराब बंदी को सिरे चढ़ाने में जुटी पुलिस ने तस्करी के एक मामले की जांच में बड़ा खुलासा किया है। सत्ताधारी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का सक्रिय कार्यकर्ता ही शराब माफिया निकला। पुलिस ने पार्टी के जिला महासचिव राजीव रंजन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी राजीव की गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। 11 अक्टूबर को ट्रक में लोड 546 पेटी शराब के साथ 3 को पकड़ा था पुलिस ने बता दें कि 11 अक्टूबर को ही पटना मद्य निषेध और महनार थाने की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से करवाई करते हुए 546 पेटी शराब के साथ तीन को गिरफ्तार किया था। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रक को रोका तो बड़ी चालाकी से ट्रक के अंदर बाथरूम जैसा डबल तहखाना बनाकर शराब की तस्करी की जा रही थी। गिरफ्तार लोगों की पहचान ट्रक के ड्राइवर विष्णु कुमार, खलासी गौरव पाल और लाइनर मंजय कुमार के रूप में हुई थी।   पुलिस की तरफ से जानकारी मिली है कि मौके से गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों से पूछताछ के बाद इस संबंध में 16 लोगों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया गया, जिनमें बिदुपुर थाना क्षेत्र के गांव रहिमापुर का राजीव रंजन पुत्र नवल किशोर भी शामिल है। बड़ी बात यह है कि राजीव रंजन राष्ट्रीय जनता दल का वैशाली जिले का महासचिव बताया है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने महनार थाने में राजीव रंजन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के बाद महनार पुलिस और मद्य निषेध पुलिस RJD महासचिव राजीव रंजन की तलाश कर रही है। बहरहाल, भले ही इस मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन इस मामले में सत्ताधारी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता का नाम सामने आने के बाद प्रदेश की शराब बंदी नीति और स्थानीय राजनीति पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। राज्य में शराबबंदी के बावजूद शराब खुलेआम बिक रही है।    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read