अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य में हिजाब कोई मुद्दा नहीं है, जहां धार्मिक भावनाओं का आदर किया जाता है।

पटना, 14 फरवरी (भाषा) कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर जारी विवाद को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य में हिजाब कोई मुद्दा नहीं है, जहां धार्मिक भावनाओं का आदर किया जाता है। कुमार ने एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य में हिजाब कोई मुद्दा नहीं है, जहां धार्मिक भावनाओं का आदर किया जाता है।

Article Advertisement

पटना, 14 फरवरी (भाषा) कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर जारी विवाद को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य में हिजाब कोई मुद्दा नहीं है, जहां धार्मिक भावनाओं का आदर किया जाता है।

Article Advertisement

कुमार ने एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा कि अगर कक्षा में कोई अपने सिर पर कुछ रखता है, तो इस पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा, ' बिहार में ये कोई मुद्दा नहीं है, हमें ऐसी चीजों पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए, ये गैर-जरूरी है।' उन्होंने कहा कि ये मामला अदालत में विचाराधीन है। नीतीश कुमार ने कहा, 'बिहार के स्कूलों में बच्चे लगभग एक जैसी ड्रेस पहनते हैं। अगर कक्षा में कोई अपने सिर पर कुछ रखता है, तो इस पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। हम ऐसे मामलों में हस्तक्षेप नहीं करते। हम एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का आदर करते हैं।' 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम के दौरान कुमार ने संवादाताओं से कहा कि राज्य सरकार के लिए सभी बराबर हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read