बिहार में नीतीश बाबू पलटी मारेंगे या नहीं?
देंगे मोदी सरकार का साथ या तेजस्वी यादव को झटका?
Nitish Kumar Bihar News: बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार पर चल रही चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है।
पिछले कई महीनों से एक ही सवाल सियासी गलियारों में सुर्खियां बटोर रहा है।
Crime
बिहार में नीतीश बाबू पलटी मारेंगे या नहीं? देंगे मोदी सरकार का साथ या तेजस्वी यादव को झटका?
बिहार में नीतीश बाबू पलटी मारेंगे या नहीं? देंगे मोदी सरकार का साथ या तेजस्वी यादव को झटका? Nitish Kumar Bihar News: बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार पर चल रही चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कई महीनों से एक ही सवाल सियासी गलियारों में सुर्खियां बटोर रहा है। क्या नीतीश कुमार बीजेपी का द

Article Advertisement
Article Advertisement
क्या नीतीश कुमार बीजेपी का दामन छोड़कर इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनेंगे?
Nitish Kumar Bihar News: 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए।
बीजेपी सरकार बनाएगी या नहीं?
इस सवाल को लेकर असमंजस की स्थिति बनी।
आखिरकार मोदी सरकार को नीतीश-नायडू का साथ मिला और 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पूरे मंत्रीमंडल के साथ शपथ ग्रहण कर ली।
आम चुनाव की चर्चा यहीं से थम गई।
मगर बिहार की राजनीति में एक सवाल आज भी पूछा जा रहा है।
क्या नीतीश कुमार पाला बदलने वाले हैं?
विपक्ष आए दिन इस सवाल के दम पर सत्तापक्ष को चुनौती दे रहा है।
कहीं ना कहीं विपक्ष को उम्मीद है कि आम चुनाव ना सही मगर विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में बाजी पलट सकती है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए का साथ छोड़कर इंडिया गठबंधन का हाथ थामेंगे।
मगर विपक्ष को एक बार फिर से मायूसी मिली है।
पलटी मारेंगे नीतीश कुमार?
बीजेपी को समर्थन देने से लेकर मीडिया से रूबरू होने तक नीतीश ने हर बार साफ किया है कि अब वो कहीं नहीं जाने वाले हैं।
वहीं अब जेडीयू नेता संजय झा ने विपक्ष के कई सवालों पर दो टूक जवाब दिया है।
नीतीश को लेकर सबसे पहला सवाल सबके मन में यही है कि क्या वो NDA का चेहरा रहेंगे या फिर इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनेंगे?
इस पर जवाब देते हुए संजय झा ने कहा कि नीतीश NDA का सर्वमान्य चेहरा हैं और इसमें कोई संदेह नहीं है।
टूटते पुल पर तोड़ी चुप्पी मानसून की एंट्री के बाद बिहार में एक के बाद एक कई पुल टूट चुके हैं।
इसे लेकर विपक्ष ने भी नीतीश सरकार पर निशाना साधा है।
इस पर बात करते हुए संजय झा ने बताया कि नेपाल से आने वाली नदियां बिहार के विकास में एक बड़ी बाधा उत्पन्न करती हैं।
इससे हर साल राज्य में बाढ़ आने का खतरा बना रहता है।
देश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का 17.2% बिहार में है।
इसके लिए बजट में 1100 करोड़ रुपये की परियोजनाएं और आर्थिक मदद की घोषणा की गई है।
केंद्र से नहीं मिला विशेष राज्य का दर्जा?
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने की बात करते हुए संजय झा ने कहा कि 14वें वित्त आयोग ने इसे खत्म कर दिया है।
ऐसे में हमने केंद्र सरकार से मांग की थी कि बिहार को स्पेशल स्टेटस मिले या फिर राज्य को विशेष सहायता दी जाए।
हमें पूरा विश्वास है कि केंद्र सरकार हमारी इस मांग पर ध्यान देगी और बजट में बिहार का ध्यान रखा जाएगा।
तेजस्वी के तंज पर पलटवार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अक्सर नीतीश सरकार को घेरते नजर आते हैं।
तेजस्वी के तंजों का जवाब देते हुए संजय झा ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं।
पहले बड़े अपराधी सीएम आवास में छिप जाते थे।
मगर अब नीतीश सरकार में उन्हें संरक्षण नहीं मिलता है।
जिस पार्टी के नेताओं को सजा मिली, वो भ्रष्टाचार और कुशासन के प्रतीक थे, उनके द्वारा कानून व्यवस्था की बात करना हास्यास्पद लगता है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
