मधेपुरा:-सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत एमएलडीपी पेट्रोल पंप के पास संचालित एक प्राइवेट बैंक के कर्मियों से एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. जानकारी के अनुसार भारत फाइनेंशियल ईनक्लुजन लिमिटेड के सिंहेश्वर ब्रांच से पीएनबी में पैसा जमा करने जा रहे ब्रांच क्रेडिट मैनेजर व 3 फिल्ड स्टाप से हथियार के बल पर 6 लाख रूपया लूट लिया गया. सिंहेश्वर के वार्ड नंबर 13 में स्थित भारत फाइनेंसियल इन्कुलुजन लिमिटेड के ब्रांच के पास से दिन दहाड़े लगभग साढ़े तीन बजे पीएनबी बैक में 6 लाख 12 हजार 910 रुपया लेकर जमा करने जा रहे थे. ब्रांच क्रेडिट मैनेजर राजीव कुमार ने बताया कि अपने ब्रांच से निकल कर महज कुछ ही दुर पर गली के पास पहूंचे ही थे कि चार लोगों ने आगे और पीछे से हमला बोल दिया. जबतक कोई कुछ समझ पाता दो लोगों ने हथियार का भय दिखा रुपये से भड़ा बेग लेकर चलते बने. यह भी बताया कि दो बाईक पर सवार चार अपराधियों में से दो ने एक फील्ड स्टाफ जसमन कुमार के कनपटटी पर एक पिस्टल और दूसरे ने कमर पर पिस्तौल सटा दिया. जिसके बाद रूपया से भरा बैग छिन कर हथियार लहराते हुए मधेपुरा की ओर भाग गया. जिसका पिछा भी बैंक कर्मियों ने करते हुए नारियल विकास बोर्ड तक गये. लेकिन वह पकड में नही आ सका. डीएसपी कर रहे है मामले की जांच- थाना क्षेत्र में लूट की घटना घटने के तुरंत बाद डीएसपी अजय नारायण यादव स्थल पर पहूंचे और पड़ताल शुरू कर दी. इसी बीच स्थल पर मौजूद भीड़ में ही किसी ने अफवाह फैला दी कि मधेपुरा में बाइक सवार को पकड़ लिया गया. इतना सुनते ही प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र साव पुलिस बल के साथ मधेपुरा की ओर काफी तेजी से छानबीन के लिए निकल गए. इस दौरान ब्रांच हेड सहित फील्ड स्टाफ भी मधेपुरा चले गए. कुछ दूर निकले ही थे कि डीएसपी भी पुलिस बल के साथ स्थल तक पहूंच गए. जिसके बाद ब्रांच हेड को बुलाया गया तब तक डीएसपी ने अन्य लोगों से घटना की जानकारी ली. ब्रांच हेड के आने के बाद उनसे पूछताछ की गई और फिर पास के ही राकेश कुमार रमानी एन्ड ब्रदर्स सब्जी आढ़त में लगे सीसीटीवी की फुटेज को लगभग डेढ़ घण्टे तक काफी बारीकी से खगाला. और दूसरी तरफ प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र साव बेरियर के पास लक्ष्मण प्रसाद एन्ड सन्स सब्जी आढ़त में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खगालने में जुटे रहे.
Article Advertisement
Bihar
मधेपुरा :हथियार के बल पर छः लाख की लूट अपराधियों ने निजी बैंक को बनाया निशाना
मधेपुरा:-सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत एमएलडीपी पेट्रोल पंप के पास संचालित एक प्राइवेट बैंक के कर्मियों से एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. जानकारी के अनुसार भारत फाइनेंशियल ईनक्लुजन लिमिटेड के सिंहेश्वर ब्रांच से पीएनबी में पैसा जमा करने जा रहे ब्रांच क्रेडिट मैनेजर व 3 फिल्ड स्टाप से हथिय

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
