अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

नोएडा: 21 किसानों को जेल से रिहा किया गया

नोएडा: 21 किसानों को जेल से रिहा किया गया नोएडा (उप्र), सात सितंबर (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण पर धरना देने के मामले में जेल भेजे गए 103 किसानों में से मंगलवार देर रात को 21 किसानों को रिहा किया गया। जेल से रिहा हुए लोगों में कांग्रेस नेता ओमवीर यादव और

नोएडा: 21 किसानों को जेल से रिहा किया गया

Article Advertisement

नोएडा: 21 किसानों को जेल से रिहा किया गया नोएडा (उप्र), सात सितंबर (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण पर धरना देने के मामले में जेल भेजे गए 103 किसानों में से मंगलवार देर रात को 21 किसानों को रिहा किया गया।

Article Advertisement

जेल से रिहा हुए लोगों में कांग्रेस नेता ओमवीर यादव और अनिल यादव तथा समाजवादी पार्टी के नेता सुनील चौधरी भी शामिल हैं। जेल से रिहा हुए कांग्रेस नेता अनिल यादव ने बताया कि कुल 103 किसान इस आंदोलन में बंद हुए थे, जिसमें से मेडिकल आधार पर दो किसानों को छोड़ दिया गया था। फिलहाल 101 किसान गौतमबुद्ध नगर जेल में बंद थे, जिनमें से आज कुल 21 किसानों को छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों का आंदोलन जारी रहेगा वे लोग कल भी धरना स्थल पर जाकर अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखेंगे। जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात को गौतमबुद्ध नगर लुक्सर जेल से 21 किसानों को रिहा कर दिया गया है। मालूम हो कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 21 गांव के किसान नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं और इस मामले में कई किसानों को जेल भेजा जा चुका है। जिनमें इस आंदोलन को खड़ा करने वाले सुखवीर पहलवान समेत कई नेता शामिल हैं। इन लोगों के परिजनों ने अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने गिरफ्तार किसानों को कहां रखा, यह जानकारी नहीं दी जा रही है। इसे सीधे तौर पर मानवाधिकारों का उल्लंघन करार दिया गया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read