अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

मौत आंखों के सामने थी और... नोएडा में लिफ्ट के ब्रेक फेल होने से हादसा, सोसायटी के लोगों में बड़ी बेचैनी मची

मौत आंखों के सामने थी और... नोएडा में लिफ्ट के ब्रेक फेल होने से हादसा, सोसायटी के लोगों में बड़ी बेचैनी मची नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में हुए लिफ्ट हादसे में घायल महिलाओं ने आपबीती सुनाई है। बच्चे समेत दोनों महिलाओं की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन लोगों में आक्रोश है। उन्होंने मालिक और मैनेजमेंट क

मौत आंखों के सामने थी और... नोएडा में लिफ्ट के ब्रेक फेल होने से हादसा, सोसायटी के लोगों में बड़ी बेचैनी मची

Article Advertisement

मौत आंखों के सामने थी और... नोएडा में लिफ्ट के ब्रेक फेल होने से हादसा, सोसायटी के लोगों में बड़ी बेचैनी मची नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में हुए लिफ्ट हादसे में घायल महिलाओं ने आपबीती सुनाई है। बच्चे समेत दोनों महिलाओं की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन लोगों में आक्रोश है।

Article Advertisement

उन्होंने मालिक और मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मौत आंखों के सामने मंडरा रही थी। झटकों पर झटके लग रहे थे, बच्चा बेहोश हो गया। अगर लिफ्ट 25वीं मंजिल पर नहीं रुकती तो क्या होता? सोचकर भी दिल दहल जाता है। गनीमत रही कि लोग आए और उन्होंने लिफ्ट से निकाल लिया, वरना आज लाशें ही घर जाती। यह कहना है, उन दोनों महिलाओं का, जो नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में बीती रात हुए हादसे में घायल हुई हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की हालत भी खतरे से बाहर है, लेकिन तीनों के दिल में दहशत है। वहीं सोसायटी के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने सोसायटी के मालिकों और मैनेजमेंट पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए और नोएडा पुलिस को लिखित शिकायत देकर हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।     25वीं मंजिल पर जाकर अटक गई लिफ्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 137 में बनी पारस टिएरा सोसायटी की लिफ्ट की ब्रेक अचानक फेल हो गई। इसके बाद लिफ्ट बेकाबू हो गई, लेकिन वह नीचे आने की बजाय ऊपर की ओर तेजी से गई। 25वीं मंजिल की छत को तोड़ते हुए लिफ्ट रुक गई। टॉवर-5 में हुए हादसे के वक्त लिफ्ट में 2 महिलाएं और एक बच्चा था, जिन्होंने 5वीं मंजिल से लिफ्ट ली थी। उन्हें चोटें आई हैं। बच्चा बेहोश हो गया था, जिसे मौके पर फर्स्ट ऐड देकर होश में लाया गया। इसके बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं लिफ्ट बुरी तरह डैमेज हो गई है। छत को भी नुकसान पहुंचा है। मौके पर जुटे लोग, पुलिस भी पहुंची मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लोगों ने छत टूटने की आवाज और शोर शराब सुना तो वे मौके पर जुट गए। उन्होंने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। 137 पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बता दें कि पिछले साल अगस्त महीने में भी लिफ्ट एक्सीडेंट हुआ था। केबल टूटने से लिफ्ट गिर गई थी और उसमें सवार 70 वर्षीय सुशीला देवी की मौत हो गई थी। एक बार फिर हादसा होने से लोगों में दहशत है। लिफ्ट को बंद कर दिया गया है और लोगों को सीढ़ियों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read