अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Business

नॉर्वे का जलवायु निवेश कोष राजस्थान में सौर बिजली संयंत्र में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी लेगा

नॉर्वे का जलवायु निवेश कोष राजस्थान में सौर बिजली संयंत्र में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी लेगा नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) नॉर्वे-भारत वैश्विक ऊर्जा बदलाव भागीदारी के तहत नॉर्वे का जलवायु निवेश कोष राजस्थान में 420 मेगावॉट क्षमता के सौर बिजली संयंत्र में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी लेगा। नॉर्वे के दूतावास ने सो

नॉर्वे का जलवायु निवेश कोष राजस्थान में सौर बिजली संयंत्र में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी लेगा

Article Advertisement

नॉर्वे का जलवायु निवेश कोष राजस्थान में सौर बिजली संयंत्र में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी लेगा नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) नॉर्वे-भारत वैश्विक ऊर्जा बदलाव भागीदारी के तहत नॉर्वे का जलवायु निवेश कोष राजस्थान में 420 मेगावॉट क्षमता के सौर बिजली संयंत्र में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी लेगा।

Article Advertisement

नॉर्वे के दूतावास ने सोमवार को एक बयान में कहा कि नोरफंड और केएलपी द्वारा प्रबंधित जलवायु निवेश कोष 280 करोड़ रुपये में थार सूर्या-1 सौर ऊर्जा परियोजना में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी लेगा। केएलपी नॉर्वे की सबसे बड़ी पेंशन कंपनी है। राजस्थान में 420 मेगावॉट (एमडब्ल्यूडीसी) क्षमता का सौर बिजली संयंत्र इटली की कंपनी एनेल ग्रीन पावर बना रही है। नॉर्वे के भारत में राजदूत हंस जैकब फ्राइडेनलुंड ने कहा, ‘‘ नॉर्वे और भारत वैश्विक ऊर्जा बदलाव में भागीदार हैं। नोरफंड प्रबंधित जलवायु निवेश कोष के माध्यम से नॉर्वे भारत की ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ बिजली आपूर्ति में योगदान करते हुए अपनी जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के उपायों में वित्तपोषण की प्रतिबद्धताओं को पूरा कर रहा है।’’ जलवायु निवेश कोष के लिये भारत प्राथमिकता वाला बाजार और वह अगले पांच साल में 10 अरब क्रोन (करीब एक अरब डॉलर) का का योगदान देगा।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read