अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

अश्वासन पर खड़े नहीं उतरे सीओ, बाढ़ पीड़ितों नें किया प्रदर्शन सीओ के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों नें जमकर किया नारेबाजी

अश्वासन पर खड़े नहीं उतरे सीओ, बाढ़ पीड़ितों नें किया प्रदर्शन सीओ के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों नें जमकर किया नारेबाजी झमाझम भयंकर बारिश के पानी एवं बलान नदी के बाढ़ के पानी के कारण उत्पन्न हुए बाढ़ की नौबत के बीच तैर कर आवागमन करने को बिवश अरवा पंचायत के दलित मुहल्ले खिड़वाटोल में रहने वाले लोगों का प्रश

अश्वासन पर खड़े नहीं उतरे सीओ, बाढ़ पीड़ितों नें किया प्रदर्शन सीओ के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों नें जमकर किया नारेबाजी

Article Advertisement

अश्वासन पर खड़े नहीं उतरे सीओ, बाढ़ पीड़ितों नें किया प्रदर्शन सीओ के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों नें जमकर किया नारेबाजी झमाझम भयंकर बारिश के पानी एवं बलान नदी के बाढ़ के पानी के कारण उत्पन्न हुए बाढ़ की नौबत के बीच तैर कर आवागमन करने को बिवश अरवा पंचायत के दलित मुहल्ले खिड़वाटोल में रहने वाले लोगों का प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति गुस्सा परवान पर है।

Article Advertisement

बताते चलें कि उक्त मुहल्ले के आक्रोशित ग्रामीणों नें एक बार फिर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय पर पहुंच कर कुव्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। उल्लेखनीय है कि ठीक एक दिन पुर्व शुक्रवार को हीं उक्त लोगों नें बछवाड़ा-मंसूरचक पथ को जाम कर अपने गुस्से का इजहार किया था। प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे लोगों नें बताया कि अरवा पंचायत स्थित खिड़वाटोल मुहल्ला महिने भर से टापू में तब्दील है। बारिश एवं बाढ़ के जमे पानी नें ऐसी नौबत खड़ी कर दी है कि मुहल्ले के चारों तरफ चार से पांच फिट पानी लगा हुआ है। मुहल्ले के लोगों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। मुहल्ले के लोग जान जोखिम में डाल तैरकर आवागमन करने को बिवश हैं। स्थानीय लोगों नें अंचलाधिकारी को वस्तू स्थिति से अवगत कराते हुए नाव की मांग की थी। मगर सीओ नें किसी प्रकार का कोई सकारात्मक पहल नहीं किया। तत्पश्चात मुहल्ले के लोगों नें शुक्रवार को बछवाड़ा-मंसूरचक पथ को घंटों जाम रखा। जहां सीओ नें अंचल निरीक्षक को भेज कर यह आश्वासन दिया था कि सुबह तक नाव की व्यवस्था कर दी जाएगी। अगले दिन प्रशासनिक स्तर पर किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं देख एक बार फिर सैकड़ों लोगों नें शनिवार को प्रखंड मुख्यालय पर पहुंच कर अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तत्पश्चात स्थानीय नेता व युवा राजद प्रदेश महासचिव रूपेश कुमार छोटू नें पीड़ित परिवारों के बीच से एक प्रतिनिधि मंडल नें बीडीओ पूजा कुमारी को मांग पत्र सौंपते हुए वस्तु स्थिति से एक बार फिर अवगत कराते हुए अविलंब आवागमन सुचारू करने की मांग की है। मौके पर गीता देवी, विमल देवी, पिंकी देवी, खुशबू कुमारी, नूतन देवी, बबीता देवी, कुंदन कुमार, संजीव कुमार, शीबा पासवान, सुरज पासवान, रंजीत पासवान, विनोद पासवान समेत अन्य पीड़ित उपस्थित थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read