अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Business

अब दिल्ली में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचा

अब दिल्ली में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचा नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में तेजी के साथ एक बार फिर देश में बुधवार को ईंधन के दाम बढ़ाये गये। इससे दिल्ली में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की

अब दिल्ली में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचा

Article Advertisement

अब दिल्ली में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचा नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में तेजी के साथ एक बार फिर देश में बुधवार को ईंधन के दाम बढ़ाये गये। इससे दिल्ली में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया।

Article Advertisement

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम 17 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। इसके साथ दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 100.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.53 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। दिल्ली अंतिम महानगर है जहां पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंचा है। इससे पहले मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे में इस ईंधन की कीमत 100 रुपये को पार कर चुकी है। कोलकाता में भी बुधवार को पेट्रोल 100 रुपये लीटर से अधिक हो गया। शहर में पेट्रोल की कीमत अब 100.23 रुपये लीटर हो गयी है। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड तेल 78 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। इसका कारण तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और सहयोगी देशों द्वारा अगले महीने से मासिक उत्पादन में 4,00,000 बैरल प्रतिदिन की वृद्धि के प्रस्ताव को फिलहाल टाल दिया जाना है। वहीं ईरान से निर्यात पर अमेरिका की पाबंदी फिलहाल हटती नहीं दिख रही। अंतररराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में तेजी का असर भारत पर भी हुआ जो अपनी कुल तेल जरूरत का 85 प्रतिशत आयात के जरिये पूरा करता है। ईंधन के दाम राज्य-दर-राज्य अलग हैं। इसका कारण माल ढुलाई शुल्क और मूल्य वर्धित कर (वैट) जैसे स्थानीय करों का अलग-अलग होना है। मुंबई में पेट्रोल 106.25 रुपये लीटर जबकि चेन्नई में यह 101.06 रुपये लीटर पहुंच गया है। दिल्ली में पेट्रोल की खुदरा बिक्री मूल्य में 55 प्रतिशत हिस्सेदारी करों की है। इसमें 32.90 रुपये लीटर उत्पाद शुल्क है जिसे केंद्र सरकार लेती है। जबकि 22.80 रुपये वैट राज्य सरकार लगाती है। वहीं डीजल के खुदरा मूल्य में करों की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत है। इसमें 31.80 रुपये उत्पाद शुल्क, जबकि वैट 13.04 रुपये है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, ओड़िशा, तमिलनाडु, केरल, बिहार, पंजाब, लद्दाख, सिक्किम और पुडुचेरी में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया है। देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ईंधन डीजल राजस्थान, ओड़िशा और मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर 100 रुपये से ऊपर है। चार मई के बाद बुधवार को 36वीं बार पेट्रोल के दाम बढ़ाये गये। उससे पहले पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव के कारण 18 दिनों तक दाम नहीं बढ़े थे। इस 36 बार में पेट्रोल 9.81 रुपये लीटर जबकि डीजल 34 बार की वृद्धि में 8.80 रुपये प्रति लीटर महंगे हुआ है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read