अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Business

एनआरसी व सीएए के खिलाफ 17 वें दिन धरना जारी

एनआरसी व सीएए के खिलाफ 17 वें दिन धरना जारी एनआरसी और सीएए के खिलाफ शहर में दो अलग-अलग जगहों पर शांतिपूर्ण धरना जारी है। लाइन बाजार में धरना 17 वें दिनों से चल रहा है, जबकि रेणु उद्यान में दो दिन पहले अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया गया है। लाइन बाजार में धरना पर बैठे तनवीर मुश्तफा, डॉ. शहजाद, नियाज अ

एनआरसी व सीएए के खिलाफ 17 वें दिन धरना जारी

Article Advertisement

एनआरसी व सीएए के खिलाफ 17 वें दिन धरना जारी एनआरसी और सीएए के खिलाफ शहर में दो अलग-अलग जगहों पर शांतिपूर्ण धरना जारी है। लाइन बाजार में धरना 17 वें दिनों से चल रहा है, जबकि रेणु उद्यान में दो दिन पहले अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया गया है।

Article Advertisement

लाइन बाजार में धरना पर बैठे तनवीर मुश्तफा, डॉ. शहजाद, नियाज अहमद ने कहा कि हालांकि सर्वोच्च न्यायालय ने नागरिकता कानून पर रोक लगाने से इनकार दिया है उसके बाद हम लोगों का शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा। सुप्रीम अदालत ने सरकार से रिपार्ट मांगा है। तनवीर मुस्तफा ने कहा कि हमलोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार को हमारी बात सुननी होगी और काले कानून को वापस लेना होगा। रेणु उद्यान में धरना पर बैठे समाजसेवी रॉकी अली, शाहिद हुसैन ने बताया कि हमलोग काले कानून को वापस लेने तक धरना पर बैठे रहेंगे। हम यह मानते हैं कि ये कानून देश को बांटने वाला है। शाहिद हुसैन ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार मनमानी कर रही है। कभी जामिया तो कभी जेएनयू पर हमला किया जा रहा है। नाम सामने आने के बाद भी किसी पर कार्रवाई नहीं हो रही है। लाइन बाजार में हसीब कांप्लेक्स के सामने धरना में डॉ शहजाद, नियाज़ अहमद, इरशाद पूर्णवी, शम्श कमर, शाजिद रज़ा, नुजहत आफरीन, हिना अहमरीन, शादमान, जुबैदा खातून, अलावा कई अन्य लोग मौजूद थे। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read