अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर SSB और पुलिस की कार्रवाई, 9 लीटर नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की सघन चेकिंग: संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त, संदिग्ध लोगों और वाहनों की ज...नेपाल जा रहे दो युवक को किशोरी संग पकड़ा: इटवा में एसएसबी ने पुलिस को सौंपा, पूछताछ जारीक्यों सब बिहारियों से नफरत करते हैं? पप्पू यादव ने पूछा सवाल, कहा- असम में बाढ़ आई तो सबसे मदद की थीबिहार के अगले बजट में छोटे उद्योगों पर होगी बारिश, नीतीश की बनाई कमेटी ने सम्राट सरकार को सौंपी रिपोर्टनशे के नेटवर्क पर शिकंजा, DGP के सख्त निर्देशरक्सौल सीमा पर 11 किलो चरस जब्त, 1 नेपाली गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर हवाला भंडाफोड़: ₹1.08 लाख जब्तभू माफिया की अफसरों से सेटिंग, फर्जी रजिस्ट्री से हड़प रहे जमीन; बिहार में बड़ा सिंडिकेटBihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग पर ब्रेक, 4 अक्टूबर से नहीं खुलेगा पोर्टल, ...बिहार MLC चुनाव: JDU के नीरज ने लिया नीतीश का आशीर्वाद, अब 5 को भरेंगे पर्चा, पर जीत पर 'अनंत' खतरा बरकरार?भारत-नेपाल सीमा पर SSB और पुलिस की कार्रवाई, 9 लीटर नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की सघन चेकिंग: संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त, संदिग्ध लोगों और वाहनों की ज...नेपाल जा रहे दो युवक को किशोरी संग पकड़ा: इटवा में एसएसबी ने पुलिस को सौंपा, पूछताछ जारीक्यों सब बिहारियों से नफरत करते हैं? पप्पू यादव ने पूछा सवाल, कहा- असम में बाढ़ आई तो सबसे मदद की थीबिहार के अगले बजट में छोटे उद्योगों पर होगी बारिश, नीतीश की बनाई कमेटी ने सम्राट सरकार को सौंपी रिपोर्टनशे के नेटवर्क पर शिकंजा, DGP के सख्त निर्देशरक्सौल सीमा पर 11 किलो चरस जब्त, 1 नेपाली गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर हवाला भंडाफोड़: ₹1.08 लाख जब्तभू माफिया की अफसरों से सेटिंग, फर्जी रजिस्ट्री से हड़प रहे जमीन; बिहार में बड़ा सिंडिकेटBihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग पर ब्रेक, 4 अक्टूबर से नहीं खुलेगा पोर्टल, ...बिहार MLC चुनाव: JDU के नीरज ने लिया नीतीश का आशीर्वाद, अब 5 को भरेंगे पर्चा, पर जीत पर 'अनंत' खतरा बरकरार?

Article Advertisement

Bihar

एनआरसी बिल के समर्थन में एबीवीपी

एनआरसी बिल के समर्थन में एबीवीपी एनआरसी और कैब बिल के समर्थन में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। बिल के समर्थन में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शहर के कॉलेज चौक से कर्पूरी चौक तक रैली निकाली। कर्पूरी चौक पर आयोजित नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने कहा कि एनआरसी बिल देश के किसी

एनआरसी बिल के समर्थन में एबीवीपी

Article Advertisement

एनआरसी बिल के समर्थन में एबीवीपी एनआरसी और कैब बिल के समर्थन में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। बिल के समर्थन में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शहर के कॉलेज चौक से कर्पूरी चौक तक रैली निकाली। कर्पूरी चौक पर आयोजित नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने कहा कि एनआरसी बिल देश के किसी भी नागरिक के विरोध में नहीं है। एनआरसी बिल को लेकर देश में एक साजिश के तहत भ्रम फैलाया जा रहा है। एनआरसी बिल के समर्थन में निकाली गयी रैली में बुद्धिजीवी वर्ग के लोग भी शामिल हुए। एबीवीपी कार्यकर्ता दोपहर के वक्त कॉलेज चौक के पास जमा हुए। वहां से रैली की शक्ल में बाजार होते हुए कर्पूरी चौक पहुंचे। वहां पहुंच कर रैली नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गयी। बीएनएमयू के सीनेट सदस्य सह एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रंजन यादव यादव ने कहा कि एनआसी और कैब बिल को लेकर एक सोची समझी साजिश के तहत भ्रम फैलाया जा रहा है। समाज के लोगों को गुमराह कर जगह- जगह उपद्रव कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की राजनीतिक जमीन खिसक गयी है अब वे युवा शक्ति का दुरुपयोग कर नए सिरे से अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने का कुचक्र कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि लोगों की साजिश बेनकाब होने लगी है। एबीवीपी के जिला संयोजक शशि कुमार यादव ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल का विद्यार्थी परिषद समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि एनआरसी बिल पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंगलादेश में धार्मिक पहचान के आधार पर उत्पीड़न का शिकार हुए अल्पसंख्यकों की पीड़ा को समाप्त करेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश में रहने वाले हिन्दुस्तान के आमनागरिक को बिल से किसी भी तरह डरने की जरूरत नहीं है। नगर मंत्री आमोद आनंद व नगर सह मंत्री सौरभ यादव ने कहा कि कुछ लोग कैब को लेकर समाज में भ्रम फैलाकर अपनी रोटी सेंकने में लगे हैं। लोगों में यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि कैब लागू हो अमुक लोगों की नागरिकता समाप्त हो जाएगी। जबकि वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीतीश यादव, ऋषभ कुमार व राजू सनातन ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल से बंगलादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आए हुए अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता मिल सकेगी। लेकिन कुछ लोग समाज को गुमराह करने में लगे हुए हैं। मौके पर दिलीप कुमार दिल, राजू कुमार, न्यूटन कुमार, रितिक कुमार, मनीष, अमित, विश्वजीत, पीयूष सागर, कुमार अभिनव, पिंटू यादव, संतोष कुमार राज, पिं्रस कुमार, चंदन कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किये। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read