अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाहीबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाहीबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजार

Article Advertisement

Business

मोदी ने नफरत फैलाकर भारत को कमजोर किया, अब हमें जनता के बीच जाना है: राहुल गांधी

मोदी ने नफरत फैलाकर भारत को कमजोर किया, अब हमें जनता के बीच जाना है: राहुल गांधी नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आएसएस) पर निशाना साधा तथा आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नफर

मोदी ने नफरत फैलाकर भारत को कमजोर किया, अब हमें जनता के बीच जाना है: राहुल गांधी

Article Advertisement

मोदी ने नफरत फैलाकर भारत को कमजोर किया, अब हमें जनता के बीच जाना है: राहुल गांधी नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आएसएस) पर निशाना साधा तथा आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नफरत फैलाकर भारत को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की ‘महंगाई पर हल्ला-बोल’ रैली में यह भी कहा कि अब विपक्ष के पास जनता के पास जाने और सीधा संवाद करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है, इसीलिए कांग्रेस सात सितंबर से ‘भारत जोड़ो’ यात्रा निकालने जा रही है। ‘नेशनल हेराल्ड’ से संबंधित कथित धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ का उल्लेख करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को समझ लेना चाहिए कि वह (राहुल) ईडी से नहीं डरने वाले हैं। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘जबसे भाजपा की सरकार आई है तबसे देश में नफरत और क्रोध बढ़ता जा रहा है।’’ उनके मुताबिक, ‘‘जिसको डर होता है, उसी के दिल में नफरत पैदा होती है। जिसको डर नहीं होता है उसके दिल में नफरत पैदा नहीं होती है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘देश में भविष्य का डर, महंगाई का डर और बेरोजगारी का डर बढ़ता जा रहा है। इसके कारण नफरत बढ़ती जा रही है। नफरत से लोग बंटते हैं और देश कमजोर होता है। भाजपा और आरएसएस के नेता देश को बांटते हैं तथा जानबूझकर देश में भय और नफरत पैदा करते हैं।’’ गांधी ने कहा, ‘‘इस डर और नफरत का फायदा किसको मिल रहा है। क्या गरीब आदमी को फायदा मिल रहा है? पूरा का पूरा फायदा हिंदुस्तान के दो उद्योगपति उठा रहे हैं। बाकी उद्योगपतियों से पूछ लो, वो भी बताएंगे कि सिर्फ दो व्यक्तियों का फायदा हुआ है। सबकुछ इन्हीं दो व्यक्तियों के हाथों में जा रहा है।’’ उन्होंने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने का हवाला देते हुए कहा, ‘‘मोदी जी कहते हैं कि 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया तो हम बताना चाहते हैं कि कांग्रेस ने महंगाई इतनी कभी नहीं बढ़ाई।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री हैं, लेकिन दो उद्योगपतियों के समर्थन के बिना वह प्रधानमंत्री नहीं हो सकते, मीडिया के समर्थन के बिना वह प्रधानमंत्री नहीं हो सकते...सभी संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव है, यह सरकार उन पर आक्रमण कर रही है।’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मीडिया पर दो उद्योगपतियों का नियंत्रण है। विपक्ष के पास कोई रास्ता नहीं है, उसे जनता के बीच जाना होगा...भारत जोड़ो यात्रा हम इसीलिए आरंभ कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ ईडी और सीबीआई को लगा दिया जाता है...नरेंद्र मोदी जी को बताना चाहता हूं कि मैं आपकी ईडी से नहीं डरता। आप 55 घंटे पूछताछ करो, 100 घंटे करो, 200 घंटे करो, पांच साल करो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर आज हम नहीं खड़े हुए तो देश नहीं बचेगा।’’ राहुल गांधी ने दावा किया, ‘‘नरेंद्र मोदी जी की विचारधारा कहती है कि देश को बांटना है और फायदा कुछ चुनिंदा लोगों को देना है। हमारी विचारधारा कहती है कि यह देश सबका है और फायदा किसानों, मजदूरों और छोटे दुकानदारों को मिलना चाहिए।’’ उनके मुताबिक, संप्रग सरकार ने 10 साल में 27 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला था, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने 23 करोड़ लोगों को वापस गरीबी में धकेल दिया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी जी नफरत फैला रहे हैं। इससे फायदा भारत को नहीं होगा। इससे फायदा चीन एवं पाकिस्तान को होगा। नफरत से हिंदुस्तान कमजोर होगा। नरेंद्र मोदी जी ने हिंदुस्तान को कमजोर करने का काम किया है।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read