अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

India

रफ्तार का कहर! दिल्ली में ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को रौंदा, 4 की मौत; 2 घायल

रफ्तार का कहर! दिल्ली में ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को रौंदा, 4 की मौत; 2 घायल बुधवार की सुबह दिल्ली से एक मनहूस खबर आई है। दिल्ली में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार की कहर ने यहां 4 लोगों की जान ले ली है। यहां एक ट्रक ने कुल 6 लोगों को रौंद डाला है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग रोड किना

रफ्तार का कहर! दिल्ली में ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को रौंदा, 4 की मौत; 2 घायल

Article Advertisement

रफ्तार का कहर! दिल्ली में ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को रौंदा, 4 की मौत; 2 घायल बुधवार की सुबह दिल्ली से एक मनहूस खबर आई है। दिल्ली में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार की कहर ने यहां 4 लोगों की जान ले ली है। यहां एक ट्रक ने कुल 6 लोगों को रौंद डाला है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग रोड किनारे डिवाइडर पर सो रहे थे। इस भयानक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। 2 लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। न्यूज एजेंसी 'ANI' ने पुलिस के हवाले से जो खबर दी है उसके मुताबिक, एक अज्ञात ट्रक ने करीब 1 बजकर 51 मिनट पर दिल्ली की सड़क पर यह कत्ल-ए-आम मचाया है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सीमापुरी में डीटीसी डिपोट रेडलाइट क्रॉस करते वक्त यह ट्रक सड़क किनारे डिवाइडर पर सो रहे लोगों को कुचलते हुए निकल गई। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक अन्य को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चौथे शख्स की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है इस हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस अब इस पूरे हादसे की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। इस हादसे में मरने वालों की पहचान 52 साल के करीम, 25 साल के छोटे खान, 38 साल के शाह आलम और 45 साल के राहुल के तौर पर हुई है। इसके अलावा जो दो अन्य लोग घायल हुए हैं उनकी पहचान 16 साल के मनीष और 30 साल के प्रदीप के तौर पर हुई है। इस भयानक सड़क हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। करीम, छोटे खान और शाह आलम न्यू सीमा पुरी इलाके के रहने वाले थे। राहुल विक्रम इनक्लेव, शालीमार गार्डन, शाहीबाबाद के रहने वाले थे। हादसे में घायल मनीष गगन विहार, तुसली निकेतन, शाहीबाबाद के रहने वाले हैं तथा प्रदीप ताहीपुर गांव, दिल्ली के रहने वाले हैं।    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read