पहली बार सीधे केजरीवाल पर सवाल, क्या है 'प्लॉट बिक्री' वाला नया बवाल दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर मचे संग्राम के बीच अब आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हरियाणा में स्टांप ड्यूटी चोरी के आरोप लगे हैं और इसकी शिकायत एलजी तक पहुंची थी।
अब एलजी ने दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी को इसे भेजते हुए आगे ऐक्शन लेने को कहा है।
पहचान सार्वजनिक नहीं किए जाने की इच्छा जाहिर करते हुए एलजी ऑफिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
हालांकि, 'आप' की ओर से आरोपों को खारिज किया गया है।
लोकायुक्त दफ्तर को 28 अगस्त को मिली शिकायत को लेकर अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने गृहराज्य हरियाणा में तीन प्लॉट की 4.54 करोड़ में बिक्री की है।
आरोप है कि उन्होंने कागजों पर इसकी कीमत कम करके 72.72 लाख रुपए दिखाई।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संपत्ति को उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के माध्यम से बेचा गया और इससे सरकारी खजाने को 25.93 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी के रूप में और 76.4 लाख रुपए कैपिटल गेन्स टैक्स के रूप ममें लगा, साथ ही इनकम टैक्स भी चोरी हुई।
एलजी ऑफिस ने शिकायत साझा करने और शिकायतकर्ता का नाम बताने से इनकार किया।
शिकायत को लेकर ब्योरा देते हुए एलजी ऑफिस के अधिकारियों ने कहा, ''केजरीवाल ने प्रॉपर्टी की कीमत कम दिखाई और भिवानी में 100 फीट चौड़ी सड़क पर तीन प्लॉट को 15 फरवरी 2021 को बाजार कीमत पर 4.54 करोड़ रुपए में बेचा।
लेकिन कागजों में इसकी कीमत महज 72.72 लाख रुपए दिखाई।
इस प्रक्रिया में ना सिर्फ उन्हें 3.8 करोड़ रुपए कैश मिला, बल्कि 25.93 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी और 76.4 लाख रुपए कैपिटल गेन्स टैक्स की चोरी की, इसके अलावा इनकम टैक्स की भी स्पष्ट चोरी है।'' इसके जवाब में आम आदमी पार्टी का कहना है कि आरोपों का कोई आधार नहीं है।
आप के एक नेता ने कहा, ''यह केजरीवाल की पैतृक जमीन थी, जिसे कलेक्टर के रेट के मुताबिक बेचा गया।
इसके मुताबिक स्टांप ड्यूटी का पूरा भुगतान किया गया है।
गड़बड़ी का सवाल कहां है?
फिर भी यदि एलजी चाहते हैं वह सीबीआई, ईडी और कोई भी जांच करा सकते हैं।'' एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत लोकायुक्त को भेजी गई थी और एक कॉपी एलजी को भी भेजी गई थी।
अब एलजी ने इसे चीफ सेक्रेटरी को भेज दिया है।
लोकायुक्त दफ्तर या चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
केजरीवाल पर यह आरोप ऐसे समय पर लगे हैं जब उनकी सरकार और एलजी दफ्तर के बीच कई मुद्दों पर टकराव चल रहा है।
एक तरफ एलजी ने एक्साइज पॉलिसी, क्लासरूम निर्माण और डीटीसी बसों की खरीद में कथित गड़बड़ी की जांच का आदेश दिया है तो दूसरी तरफ 'आप' भी वीके सक्सेना पर कई आरोप लगा रही है।
Article Advertisement
Business
पहली बार सीधे केजरीवाल पर सवाल, क्या है 'प्लॉट बिक्री' वाला नया बवाल
पहली बार सीधे केजरीवाल पर सवाल, क्या है 'प्लॉट बिक्री' वाला नया बवाल दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर मचे संग्राम के बीच अब आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हरियाणा में स्टांप ड्यूटी चोरी के आरोप लगे हैं औ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
Starbucks भारत में खोलेगा बड़ा Technology Hub, Chennai में करीब 800 टेक प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती

Business
Tata Sons में बड़ा बोर्डरूम विवाद, Noel Tata ने N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति पर उठाए कानूनी सवाल

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
