अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

एक्सपर्ट रेस्क्यू टीम करेगी आदमखोर बाघ की तलाश, पटना से वीटीआर रवाना

एक्सपर्ट रेस्क्यू टीम करेगी आदमखोर बाघ की तलाश, पटना से वीटीआर रवाना वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन प्रमंडल-2 हरनाटाड़ क्षेत्र में आदमखोर बाघ अब तक वन विभाग की पकड़ में नहीं आया है। वीटीआर के वनकर्मियों की पूरी टीम के लिए बाघ को पकड़ना बड़ी चुनौती बन गया है। रविवार को चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन पीके गुप्ता के

एक्सपर्ट रेस्क्यू टीम करेगी आदमखोर बाघ की तलाश, पटना से वीटीआर रवाना

Article Advertisement

एक्सपर्ट रेस्क्यू टीम करेगी आदमखोर बाघ की तलाश, पटना से वीटीआर रवाना वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन प्रमंडल-2 हरनाटाड़ क्षेत्र में आदमखोर बाघ अब तक वन विभाग की पकड़ में नहीं आया है। वीटीआर के वनकर्मियों की पूरी टीम के लिए बाघ को पकड़ना बड़ी चुनौती बन गया है।

Article Advertisement

रविवार को चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन पीके गुप्ता के नेतृत्व में संजय गांधी जैविक उद्यान के रेस्क्यू दल को VTR रवाना किया गया। रेस्क्यू टीम में एक पशु चिकित्सक समरेंद्र कुमार व तीन अन्य वनकर्मी शामिल हैं। यह दल पांच वन क्षेत्रों के वनकर्मियों के साथ बाघ को पकड़ने में सहयोग करेगा। बाघ को ट्रैंकुलाइज करने के लिये एक्सपर्ट शूटर शफाअत अली को रेस्क्यू टीम में शामिल किया गया है। रेस्क्यू के लिये बनाये गये प्लान के अनुसार टीम के सभी सदस्य मुस्तैद रहेंगे। इस दौरान यदि बाघ पर काबू पा लिया गया तो उसे 30 किमी दूर जहां कोई आबादी नहीं होगी, वहां छोड़ा जाएगा। एक्सपर्ट ने बताया कि बाघ को बेहोश करने वाली दवा (ट्रैंकुलाइजर) का असर 30 से 40 मिनट तक ही रहता है। उसके बाद बाघ को फिर से होश आ जाता है। इसे देखते हुए रेस्क्यू टीम बाघ को खुले क्षेत्र में ही ट्रैंकुलाइज करने की कोशिश करेगी, ताकि बेहोश करने के बाद बाघ को खोजने में आसानी हो।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read