अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

ऐसी औलाद से बे औलाद होना बेहतर.. कलयुगी बेटे ने मां पर ईंट से किया वार, बहू ने डंडे से ससुर को पीटा

ऐसी औलाद से बे औलाद होना बेहतर.. कलयुगी बेटे ने मां पर ईंट से किया वार, बहू ने डंडे से ससुर को पीटा संपत्ति के लिए भाई-भाई में लड़ाई झगड़े की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। राजधानी पटना में शनिवार को परिवार की संपत्ति के लिए एक आंगन अखाड़ा बन गया। बहू और बेटे ने मिलकर मां- बाप की जमकर पिटाई की। घटन

ऐसी औलाद से बे औलाद होना बेहतर.. कलयुगी बेटे ने मां पर ईंट से किया वार, बहू ने डंडे से ससुर को पीटा

Article Advertisement

ऐसी औलाद से बे औलाद होना बेहतर.. कलयुगी बेटे ने मां पर ईंट से किया वार, बहू ने डंडे से ससुर को पीटा संपत्ति के लिए भाई-भाई में लड़ाई झगड़े की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। राजधानी पटना में शनिवार को परिवार की संपत्ति के लिए एक आंगन अखाड़ा बन गया।

Article Advertisement

बहू और बेटे ने मिलकर मां- बाप की जमकर पिटाई की। घटना में मां बुरी तरीके से जख्मी हो गई जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर की है।जानकारी के मुताबिक धर्मपुर निवासी कमलेश कुमार और उनकी पत्नी संगीता देवी को बेटे राहुल ने अपनी पत्नी जूली के साथ मिलकर जमकर पीटा। दरअसल, कमलेश कुमार के दो लड़के हैं। बड़े लड़के राहुल की शादी हो चुकी है जबकि, छोटे डब्लू की शादी नहीं हो पाई है। राहुल कोई काम नहीं करता है और घर अपने नाम करने के लिए माता-पिता पर दबाव डालता है। कमलेश कुमार ने कहा कि परिवार की संपत्ति दोनों बेटों की है। घर अकेले राहुल को नहीं दिया जा सकता। इसी बात को लेकर पहले से बाप बेटे में-विवाद चलता आ रहा है। शनिवार को मामला इतना बढ़ गया की बेटे बहू ने मर्यादा की सीमा लांघ दी और कमलेश कुमार की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने मां पहुंची तो तो उन्हें भी दोनों ने मिलकर मारा। राहुल ने आंगन में बनी चूल्हे की ईंट से मां पर हमला किया। तो बहु ने डंडे से ससुर की पिटाई की। आरोपी बेटे के खिलाफ नौबतपुर थाने में बुजुर्ग दंपत्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष रफीकुल रहमान ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read