उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला और जुबिन नौटियाल ने भी कहा #JusticeForAnkita Uttarakhand Ankita Murder Case Bollywood Seek Justice: उत्तराखंड की 19 साल की अंकिता की हत्या के इंसाफ के लिए पूरा देश एकजुट नजर आ रहा है।
इस मामले में उत्तराखंड बेस्ड बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इंसाफ की मांग की है।
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल अंकिता के हत्यारों को सजा दिलाने और परिवार को इंसाफ दिलाने के सपोर्ट में उतरे हैं।
#JusticeForAnkita के सपोर्ट में जुबिन नौटियाल जाने माने बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने हाल ही में अंकिता हत्याकांड को लेकर ट्वीट किया है।
ट्वीट में जुबिन अंकिता को इंसाफ दिलाने की मांग के सपोर्ट में उतरे हैं।
जुबिन ने सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर ट्रेंडिंग हैशटैश #JusticeForAnkita को पोस्ट करते हुए Now (तुरंत एक्शन) लिखा है और जल्द से जल्द इस मामले में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की है।
हालांकि इस हत्याकांड में देरी से प्रतिक्रिया देने को लेकर नेटिजन्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
बता दें जुबिन नौटियाल का जन्म उत्तराखंड के देहरादून में हुआ है।
उनकी मां पॉलिटिक्स में खासा सक्रिय हैं, वहीं उनके पिता एक कारोबारी हैं।
अंकिता हत्याकांड पर उर्वशी रौतेला ने समझाए फेमिनिज्म के मायने बॉलीवुड में बतौर ग्लैमरस एक्ट्रेस पहचान बनाने वालीं उर्वशी रौतेला ने भी अंकिता हत्याकांड मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है।
उर्वशी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में #JusticeForAnkita लिखते हुए फेमिनिज्म के असल मायने समझाएं हैं।
उर्वशी ने अपनी इस इंस्टा स्टोरी में लिखा, ‘फेमिनिज्म महिलाओं को मजबूत बनाने के बारे में नहीं है।
महिलाएं पहले से ही मजबूत हैं।
यह दुनिया को उस ताकत को समझने के तरीके को बदलने के बारे में है।’ बता दें उर्वशी का जन्म उत्तराखंड के हरिद्वार में हुआ है।
क्या है अंकिता हत्याकांड का पूरा मामला बता दें उत्तराखंड के गंगा भोगपुर स्थित रिजॉर्ट से लापता 19 साल की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की कुछ दिनों पहले चीला नहर में धक्का देकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले की जांच में जुटे एएसपी पौड़ी शेखरचंद्र सुयाल ने बताया कि होटल मालिक अंकिता भंडारी को गेस्ट के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाते थे।
मना करने पर अंकिता की होटल मालिक और अन्य आरोपियों के साथ बहस होती थी।
इसी तरह की वारदात 18 सितंबर की शाम को भी हुई और होटल मालिक पुलकित ने बाकी सहयोगियों के साथ मिलकर ऋषिकेश में गुस्से में अंकिता भंडारी को नहर में धक्का दे दिया, जिसके चलते अंकिता की मौत हो गई।
घर की आर्थिक स्थिती ठीक ना होने की वजह से अंकिता ने रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करनी शुरू की थी।
अंकिता की हत्या के विरोध में पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन जारी है।
इस मामले में आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं
Article Advertisement
Crime
उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला और जुबिन नौटियाल ने भी कहा #JusticeForAnkita
उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला और जुबिन नौटियाल ने भी कहा #JusticeForAnkita Uttarakhand Ankita Murder Case Bollywood Seek Justice: उत्तराखंड की 19 साल की अंकिता की हत्या के इंसाफ के लिए पूरा देश एकजुट नजर आ रहा है। इस मामले में उत्तराखंड बेस्ड बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इंसाफ की मांग की है। एक्ट्रेस उर्वशी र

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
