अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

ओड़िशा में पक्षियों की गणना शुरू हुई

ओड़िशा में पक्षियों की गणना शुरू हुई केंद्रपाड़ा (ओड़िशा), 23 अगस्त (भाषा) ओड़िशा के भीतरकणिका राष्ट्रीय उद्यान में सप्ताह भर चलने वाली मानसून पक्षियों की गिनती सोमवार को शुरू हुई। ये पक्षी हर साल प्रजनन के लिए इस मौसम में यहां आ जाते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि 10 पक्षी विज्ञानियों एवं राष्ट्रीय उद

ओड़िशा में पक्षियों की गणना शुरू हुई

Article Advertisement

ओड़िशा में पक्षियों की गणना शुरू हुई केंद्रपाड़ा (ओड़िशा), 23 अगस्त (भाषा) ओड़िशा के भीतरकणिका राष्ट्रीय उद्यान में सप्ताह भर चलने वाली मानसून पक्षियों की गिनती सोमवार को शुरू हुई। ये पक्षी हर साल प्रजनन के लिए इस मौसम में यहां आ जाते हैं।

Article Advertisement

एक अधिकारी ने बताया कि 10 पक्षी विज्ञानियों एवं राष्ट्रीय उद्यान के वन्यकर्मियों की चार टीमें इन पक्षियों की गिनती कर रही हैं। वन रेंज अधिकारी मानस दास ने बताया कि दर्जनों स्थानीय पक्षी राष्ट्रीय उद्यान एवं उसके आसपास प्रजनन अनुकूल स्थलों पर ठहरने एवं प्रजनन करने के लिए इकट्ठा होते हैं। उनमें बिल सारस, छोटे जलकाग, बगुले, हेरोन, झपटमार, आदि कई प्रजातियां होती हैं। इस साल भीतरकणिका राष्ट्रीय उद्यान में पक्षियों का आगमन विलंब से हुआ क्योंकि वर्षा मानसून में एक जैसी नहीं रही। उसके बाद भी अच्छी खासी संख्या में मानसूनी पंछी पहुंचे हैं। दास ने बताया कि गणक उद्यान और उसके बाहर भी समी जमावड़ा स्थलों पर जायेंगे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read