बिजली ऑफिस में तालाबंदी कर किया प्रदर्शन विभिन्न मांगों को लेकर बिहार राज्य विद्युत फ्रेंचाइजी कामगार संघ जिला इकाई ने गुरुवार को बिजली ऑफिस में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरआरएफ के प्रति उपेक्षात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
Bihar
बिजली ऑफिस में तालाबंदी कर किया प्रदर्शन
बिजली ऑफिस में तालाबंदी कर किया प्रदर्शन विभिन्न मांगों को लेकर बिहार राज्य विद्युत फ्रेंचाइजी कामगार संघ जिला इकाई ने गुरुवार को बिजली ऑफिस में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरआरएफ के प्रति उपेक्षात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया

Article Advertisement
Article Advertisement
करीब दस बजे दिन से ही सभी आरआरएफ कर्मी बिजली विभाग के कार्यालय में जमा होने लगे।
कार्यालय परिसर में जमा होने के बाद कर्मियों ने कार्यालय के मेन गेट पर ही ताला लगा दिया।
तालाबंदी के दौरान बिजली बिल जमा करने पहुंचे उपभोक्ताओं को बैरंग वापस लौट गये।
तालाबंदी के दौरान आरआरएफ ने कहा कि कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र में आरआरएफ के रूप में कार्यरत प्रदेश अध्यक्ष शंकर कुमार के साथ घटी घटना के प्रति बिजली विभाग उपेक्षात्मक रवैया अख्तियार कर रहा है।
मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने आदि घटना के बावजूद कुमारखंड पुलिस द्वारा मात्र धारा 107 लगाया, जो अनुचित है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना पर बिजली विभाग के अधिकारी भी उदासीन बने हुए है।
संघ के उपाध्यक्ष जीडी बच्चन और प्रदेश सचिव वरुण कुमार मेहता ने कहा कि घटना को लेकर अधिकारियों द्वारा साकारात्मक रवैया नहीं अपनाना कर्मचारियों की उपेक्षा है।
तालाबंदी की जानकारी मिलते ही एसडीएम वृंदालाल ने संघ के अधिकारियों से वार्ता की।
वार्ता के दौरान एसडीएम ने कहा कि घटना में जो भी दोषी व्यक्ति होंगे, उनपर उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में अगर इस तरह की घटना फिर होती है तो दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
एसडीएम के आश्वासन के बाद संघ ने हड़ताल समाप्त कर दिया।
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शंकर कुमार, जीडी बच्चन, वरुण मेहता, जिलाध्यक्ष ज्योतिष कुमार वर्मा, सुमन कुमार, आलोक आनंद, अभिमन्यु कुमार, जावेद अख्तर, रविन्द्र कुमार रवि, चंदन कुमार पप्पू, लालू यादव, विकास राज, सतीश कुमार, आदित्य कुमार, मनीष कुमार, राजेश भारती, अमित, रागीब अख्तर, भूषण कुमार, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
Source-HINDUSTAN
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
