अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

आयुष्मान कार्ड शिविर का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

आयुष्मान कार्ड शिविर का अधिकारियों ने किया निरीक्षण घैलाढ़ जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी पंचायत में राशनकार्ड धारियों का आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर शिविर लगाया गया है. इस क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका नीलकमल चौधरी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक

आयुष्मान कार्ड शिविर का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Article Advertisement

आयुष्मान कार्ड शिविर का अधिकारियों ने किया निरीक्षण घैलाढ़ जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी पंचायत में राशनकार्ड धारियों का आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर शिविर लगाया गया है. इस क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका नीलकमल चौधरी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक रंजन कुमार ने निरीक्षण किया. वहीं सभी पदाधिकारी ने बताया कि 31 जुलाई तक राशन कार्ड धारी का आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा. इसको लेकर पंचायत के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता के पास शिविर लगाया गया है. इस दौरान लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जागरूक किया गया है. वहीं सभी पदाधिकारी ने प्रतिनियुक्ति वीएलआई को आयुष्मान कार्ड बना रहे लाभुकों के बारे में कई दिशा निर्देश दिये. इसके अलावा विभिन्न शिविरों का निरीक्षण किया. संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया गया कि राशन कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाये. किसी भी प्रकार का समस्या हो तुरंत इसकी सूचना दे. पंचायत में सीसी परमानंद कुमार, सीसी राजेश कुमार, सीसी दीपक कुमार, सीसी चंदन कुमार, के अलावे सभी प्रकार के जीविका केडर, विकास मित्र, आशा आदि उपस्थित थे.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read