अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

ओलंपिक पदक शुरूआत भर है, हम नंबर एक टीम बनना चाहते है : हॉकी फॉरवर्ड शमशेर

ओलंपिक पदक शुरूआत भर है, हम नंबर एक टीम बनना चाहते है : हॉकी फॉरवर्ड शमशेर नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) फॉरवर्ड शमशेर सिंह ने सोमवार को कहा कि ओलंपिक कांस्य पदक भारतीय हॉकी टीम के लिये शुरूआत मात्र है और उसे दुनिया की नंबर एक टीम बनना है । पुरूष हॉकी टीम ने तोक्यो में शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी

ओलंपिक पदक शुरूआत भर है, हम नंबर एक टीम बनना चाहते है : हॉकी फॉरवर्ड शमशेर

Article Advertisement

ओलंपिक पदक शुरूआत भर है, हम नंबर एक टीम बनना चाहते है : हॉकी फॉरवर्ड शमशेर नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) फॉरवर्ड शमशेर सिंह ने सोमवार को कहा कि ओलंपिक कांस्य पदक भारतीय हॉकी टीम के लिये शुरूआत मात्र है और उसे दुनिया की नंबर एक टीम बनना है ।

Article Advertisement

पुरूष हॉकी टीम ने तोक्यो में शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी को 5 . 4 से हराकर कांस्य पदक जीता जो 41 साल बाद ओलंपिक में उसका पहला पदक था । शमशेर ने हॉकी इंडिया की एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ अभी एक टीम के रूप में हमें बहुत कुछ हासिल करना है । हमने ओलंपिक पदक जीतकर लक्ष्य की ओर कदम रख दिये हैं लेकिन हम पिछले कुछ साल से दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनने की कोशिश कर रहे हैं ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम भविष्य में हर मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करेंगे । खासकर बड़े टूर्नामेंटों जैसे एफआईएच हॉकी प्रो लीग में । हमें यकीन है कि मैच दर मैच अच्छा प्रदर्शन करने पर एक दिन दुनिया की नंबर एक टीम बनेंगे ।’’ शमशेर ने कहा कि तोक्यो ओलंपिक हमेशा उनके लिये खास रहेंगे । उन्होंने कहा ,‘‘ मैं खुशकिस्मत हूं कि कैरियर के इतने शुरूआती चरण में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीम की हिस्सा बना । मुझे यह भी पता है कि हमारे लिये एक टीम के तौर पर यह शुरूआत है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमें यकीन है कि भविष्य में इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और हम आने वाले वर्षों में करेंगे ।’’ यह पूछने पर कि तोक्यो में इतिहास रचने में भारतीय टीम की किस बात ने मदद की, शमशेर ने कहा ,‘‘ मैदान पर हार नहीं मानने का जज्बा ।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read