OMG!
120 फीट ऊंचाई से झील में कूदे 2 युवक, एक की मौत; वीडियो देख सूख जाएंगी सांसें Palghar Water Fall Jumping Video Viral: महाराष्ट्र के पालघर में 120 फीट ऊंचे झरने से झील में कूदने का वीडियो सामने आया है।
एक युवक की मौके पर मौत हुई है और दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।
झील के कूदने के बाद पत्थरों में सिर लगने से युवक हादसे का शिकार हुए।
120 फीट की ऊंचाई से झील में 2 युवकों के कूदने का वीडियो सामने आया है।
एक युवक की मौत हो गई है।
दूसरे की हालत नाजुक है।
इतनी ऊंचाई से बह रहे झरने के ऊपर से झील में छलांग लगाने का वीडियो देखकर किसी की भी सांसें सूख जाएंगी।
मामला महाराष्ट्र के पालघर का है।
3 दोस्त जव्हार इलाके के मशहूर दाभोसा झरने पर पिकनिक मनाने गए थे।
इस दौरान झील में नहाने के लिए उतरे, लेकिन 2 युवक ऊपर पहाड़ पर चढ़ गए और झरने के मुहाने के पास खड़े होकर उन्होंने झील में छलांग लगा दी।
दोनों युवकों के दोस्त ने इसका वीडियो बनाया, लेकिन करीब 120 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने से युवकों के सिर पत्थरों में लगे।
रविवार करीब दोपहर 2 बजे की घटना है और युवकों के छलांग लगाने का वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुंबई की मीरा रोड पर रहने वाले तीनों युवक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मरने वाले युवक की पहचान माज़ शेख (24) के रूप में हुई है।
जोएब की हालत गंभीर है।
तीनों मुम्बई की मीरा रोड पर काशिमिरा इलाके के रहने वाले हैं।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 2 युवक जहां से झरना बह रहा है, उस ऊंचाई पर पहुंचते हैं और देखते ही देखते वहां से नीचे छलांग लगा देते हैं।
दोनों के पानी में गिरने पर छपाक की तेज आवाज होती है, लेकिन इसके बाद पानी शांत हो जाता है।
वीडियो में जैसे नजर आ रहा है कि जब दोनों युवक काफी देर तक बाहर नहीं निकलते तो वीडियो बना रहा तीसरा युवक उन्हें देखने आता है।
इतनी देर में जोएब तैरकर पानी से बाहर आता है और पत्थर पर आकर बैठ जाता है, जबकि माज शेख अंदर ही रह जाता है।
वीडियो बनाने वाला युवक जोएब से पूछता है कि माज कहां है तो वह कुछ बोल नहीं पाता, लेकिन उसकी तबियत बिगड़ने लगती है, वहीं युवक माज की तलाश करता है।
जोएब के सिर में चोट लगी, वेंटिलेटर पर पहुंचा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों युवक किसी तरह माज शेख को नहर से निकालकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वह दम तोड़ चुका था।
वहीं जोएब की हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया।
उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।
उसके सिर में चोट लगी है और शरीर के कई अंगों में पानी भर चुका है।
पुलिस वीडियो बनाने वाले युवक से पूछताछ कर रही है।
मृतक के परिजनों के बयान भी लिए गए हैं।
मामले में कार्रवाई की जा रही है।
Article Advertisement
India
OMG! 120 फीट ऊंचाई से झील में कूदे 2 युवक, एक की मौत; वीडियो देख सूख जाएंगी सांसें
OMG! 120 फीट ऊंचाई से झील में कूदे 2 युवक, एक की मौत; वीडियो देख सूख जाएंगी सांसें Palghar Water Fall Jumping Video Viral: महाराष्ट्र के पालघर में 120 फीट ऊंचे झरने से झील में कूदने का वीडियो सामने आया है। एक युवक की मौके पर मौत हुई है और दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। झील के कूदने के बाद पत्थरों म

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
