अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Bihar

हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के रहटा चौंक के पास एनएच 106 मुख्य सड़क पर रविवार को एक कार और बाइक की भिडंत में बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठे दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। घटना दिन के करीब 11 बजे की बताई गई है। हादसे के बाद चार पहिया वाहन चालक सहित अन्

हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Article Advertisement

हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के रहटा चौंक के पास एनएच 106 मुख्य सड़क पर रविवार को एक कार और बाइक की भिडंत में बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठे दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। घटना दिन के करीब 11 बजे की बताई गई है। हादसे के बाद चार पहिया वाहन चालक सहित अन्य लोग फरार हो गये। घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 106 सड़क को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग पर अडिग थे। जानकारी के दुर्घटनाग्रस्त बाइक पर सवार दोनों युवक पुरैनी थाना क्षेत्र के बलिया गांव में आयोजित कृषि मेले में अपना दुकान लगाया था। दुकान में समान लगाने के लिए उदाकिशुनगंज बाजार जा रहे थे। उदाकिशुनगंज के रहटा चौंक के पास पीछे से तेज गति से आ रही बिना नम्बर की एक उजली कार ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। सामने से आ रहे एक ट्रक के सामने बाइक चालक गिर गये। सड़क पर गिरते ही बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे की स्थिति नाजुक बतायी गई। सामने से आ रहे ट्रक पर भी शव रखा हुआ था और दाह संस्कार के लिए भागलपुर ले जाया जा रहा था। इस घटना के बाद शव को भी काफी देर तक जाम में रुकना पड़ा। एक वाहन ने बाइक को पीछे से ठोकर मारी और दूसरे वाहन के आगे गिरा दोनों वाहन के बीच में दोनों युवक फंस गया। मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक में से एक युवक की मौत मौके पर हीं हो गई। स्थानीय गांव के युवक साकिब अयाज़,नीतीश राणा, रुखसार, आका, आशिफ, लाल, उमेश, रणवीर, सैफ, सद्दाम, आज़ाद आदि युवकों ने दोनों जख्मी को पीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक की नाज़ुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने युवक की पहचान कर ली है। मृत युवक का नाम रवि कुमार बताया गया है जो बाराटेनी गांव वार्ड पांच के अमोल भगत का पुत्र है। जबकि घायल युवक की पहचान नीतीश कुमार के रूप में की गई जो बाराटेनी गांव के मुंन्ना भगत का पुत्र है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक चालक काफी दूर जा गिरे। जिससे रवि की मौके पर ही मौत हो गई और नीतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के कुछ ही देर बाद परिजन और ग्रामीण भी पहुंच गए। ग्रामीण मुआवजे के लिए सड़क जाम कर दिया। थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह और अन्य पुलिस पदाधिकारी के समझाने के बाद करीब 2बजे जाम को समाप्त कराया गया। थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read