त्योहारी सीजन के पहले सप्ताह में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की चांदी, 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की हुई बिक्री त्योहारी सीजन के पहले सप्ताह में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की चांदी, 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की हुई बिक्री नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)।
India
त्योहारी सीजन के पहले सप्ताह में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की चांदी, 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की हुई बिक्री
त्योहारी सीजन के पहले सप्ताह में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की चांदी, 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की हुई बिक्री त्योहारी सीजन के पहले सप्ताह में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की चांदी, 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की हुई बिक्री नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। त्योहारी सीजन के पहले सप्ताह में ऑनलाइन मार्केट प्लेस ने

Article Advertisement
Article Advertisement
त्योहारी सीजन के पहले सप्ताह में ऑनलाइन मार्केट प्लेस ने 54,500 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की, जो अगले महीने के दौरान अनुमानित कुल बिक्री का लगभग 55 प्रतिशत है।
डेटाम इंटेलिजेंस के आंकड़ों के अनुसार, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने 2023 की इसी अवधि की तुलना में पहले सप्ताह में 26 की वृद्धि देखी है।
इस अवधि के दौरान मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, होम और जनरल मर्चेंडाइज की बिक्री में 75 की हिस्सेदारी रही, जबकि टियर 2 और 3 शहरों में स्मार्टफोन और टीवी की बिक्री में 70 से अधिक की हिस्सेदारी रही।
फेस्टिव सेल का पहला सप्ताह इसका सबसे जरूरी हिस्सा है।
इस समय का ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार होता है।
वे शुरुआती सप्ताह तक अपनी पिछले कई महीनों की खरीदारी को टाले रहते हैं ताकि फेस्टिव सेल में उन्हें डिस्काउंट और ऑफर्स का फायदा मिल सके।
फेस्टिव महीने की शुरुआत 26 सितंबर से शुरू हुई।
ठीक इसी समय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिव और फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डे सेल लाइव हुई।
फेस्टिव महीना 3 नवंबर तक चलेगा और बिक्री 1 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद की जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, फैशन, ग्रोसरी, ब्यूटी और पर्सनल केयर से जुड़े सामान की बिक्री में 2-4 गुना की वृद्धि देखी गई है।
स्मार्ट टेलीविजन, एयर फ्रायर, लगेज, सुरक्षा कैमरे, गद्दे, वाटर प्यूरीफायर, लैपटॉप, एयर कंडीशनर, वॉटर हीटर, वॉशिंग मशीन, घी और सूखे मेवे अन्य श्रेणियां हैं, जिनमें ग्राहकों की ओर से काफी दिलचस्पी देखी गई।
त्योहारी खरीदारी के मुख्य कारण ऑफर और ईएमआई विकल्प थे, जिसमें टीवी, वाशिंग मशीन, लैपटॉप और रेफ्रिजरेटर के 50 प्रतिशत से अधिक खरीदारों ने ईएमआई का विकल्प चुना।
खिलौने, किताबें, रसोई की आवश्यक वस्तुओं जैसी श्रेणियों में पहले सप्ताह के दौरान ऑर्डरों की संख्या में 2-5 गुना वृद्धि देखी गई।
रिपोर्ट में कहा गया है, ग्राहकों का ध्यान अब क्विक-कॉमर्स की ओर शिफ्ट हो रहा है, जिसमें कम औसत बिक्री मूल्य की श्रेणियों की खास भूमिका है।
इनमें ग्रोसरी, ब्यूटी और पर्सनल केयर से जुड़ी वस्तुएं शामिल हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
दिल्ली ट्रेड फेयर 2026: 'विकास और विरासत' थीम, 600 स्टार्टअप और 11 देश — जानिए इस बार क्या है खास, टिकट और टाइमिंग

India
पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें

India
भगवान बिरसा मुंडा: वह महानायक, जिसने जल-जंगल-जमीन और आदिवासी स्वाभिमान के लिए अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
