अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन

Article Advertisement

Education

अल्मोडा में आक्सीजन उत्पादन संयंत्र चालू

अल्मोडा में आक्सीजन उत्पादन संयंत्र चालू देहरादून, 30 मई (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को अल्मोड़ा के बेस अस्पताल और अल्मोडा जिला अस्पताल में दो ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों का लोकार्पण किया। कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में लगने वाले ये पहले ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र हैं। म

अल्मोडा में आक्सीजन उत्पादन संयंत्र चालू

Article Advertisement

अल्मोडा में आक्सीजन उत्पादन संयंत्र चालू देहरादून, 30 मई (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को अल्मोड़ा के बेस अस्पताल और अल्मोडा जिला अस्पताल में दो ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों का लोकार्पण किया। कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में लगने वाले ये पहले ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र हैं। मुख्यमंत्री रावत ने डिजिटल माध्यम से अल्मोडा मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत के बेस अस्पताल में 500×2 एलपीएम एवं अल्मोड़ा जिला अस्पताल में 216 एलपीएम के ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों का लोकार्पण करने के बाद कहा कि इनकी स्थापना से अल्मोड़ा एवं उसके आसपास के जिलों को लाभ होगा तथा हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल पर बोझ भी कम होगा। रावत ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पतालों के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं तथा प्रदेश में अन्य राज्यों की तुलना में औसतन अधिक जांच हो रही है । मुख्यमंत्री ने कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बनाई गई निगरानी समितियों के स्तर पर व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया। रावत ने कहा कि राज्य में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के अधिकांश लोगों का टीकाकरण हो चुका है जबकि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के टीकाकरण में तेजी लाने के लिए अन्य देशों से भी टीके मंगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री एवं अल्मोड़ा जिले की कोविड प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि कोरोना वायरस के विरूद्ध लड़ाई के लिए हम एक कदम और आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि सोमेश्वर में भी ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र की स्थापना का कार्य शुरु हो चुका है जो जल्द पूर्ण हो जायेगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read