Pahalgam Attack: क्या 4 नहीं 7 थे आतंकी?
बिना नंबर की बाइक, पाकिस्तानी भाषा…मिलने लगे इन सवालों के जवाब Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लोगों के मन में कई सवाल हैं।
फिलहाल सेना मोर्चा संभाले हुए है और आतंकियों की तलाश की जा रही है।
Crime
Pahalgam Attack: क्या 4 नहीं 7 थे आतंकी? बिना नंबर की बाइक, पाकिस्तानी भाषा…मिलने लगे इन सवालों के जवाब
Pahalgam Attack: क्या 4 नहीं 7 थे आतंकी? बिना नंबर की बाइक, पाकिस्तानी भाषा…मिलने लगे इन सवालों के जवाब Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लोगों के मन में कई सवाल हैं। फिलहाल सेना मोर्चा संभाले हुए है और आतंकियों की तलाश की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द से जल्द आतंकियों का पत

Article Advertisement
Article Advertisement
उम्मीद की जा रही है कि जल्द से जल्द आतंकियों का पता लगा लिया जाएगा।
Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया है।
इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं।
बैसरन घाटी के मैदानी क्षेत्र में गोलीबारी की इस घटना के बाद कई सवाल लगातार उठ रहे हैं।
मसलन, कुल कितने आतंकी थे?
क्या घाटी में किसी स्थानीय ने इनका साथ दिया?
आतंकियों के स्कैच और फोटो जारी होने के बावजूद वे पहुंच से दूर कैसे हैं?
क्या वे मोबाइल नेटवर्क का इस्तेमाल नहीं करते?
आइए इन सवालों का जवाब जानने की कोशिश करते हैं।
7 आतंकियों के होने की आशंका जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकियों की जानकारी देने के लिए 20 लाख के इनाम की घोषणा की है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में कुल 7 आतंकियों के होने की आशंका है।
इनमें 5 आतंकी पाकिस्तानी और 2 स्थानीय हो सकते हैं।
हालांकि कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि तीन आतंकवादियों आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा की पहचान कर ली है।
वे पहले पुंछ में भी एक्टिव रह चुके हैं।
फिलहाल सभी की पहचान पुख्ता नहीं हो पाई है।
हमले की जिम्मेदारी लश्कर ए तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन टीआरएस ने ली है।
जिसका सरगना पाकिस्तान में है।
रिपोर्ट में एक सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि आतंकियों ने जिस तरह की उर्दू बोली, वह पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में बोली जाने वाली भाषा है।
कहां भाग गए आतंकी?
माना जा रहा है कि सभी हमलावर इस घटना के बाद पीर पंजाल रेंज के ऊंचे इलाकों में भाग गए हैं।
अधिकारी के मुताबिक, बड़ा और घना जंगल एक तरफ हपतनार तो दूसरी तरफ चंदनवारी से जुड़ता है।
आतंकवादी जहां भागे थे, उसके आधार पर वे त्राल तक भी पहुंच सकते हैं।
हालांकि सेना, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
हेलीकॉप्टर से भी खोज की जा रही है, लेकिन यहां एक बड़ी समस्या घने जंगल हैं।
क्या मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते आतंकी?
रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकी किसी भी तरह के कम्यूनिकेशन गैजेट का इस्तेमाल नहीं करते, ताकि वह सुरक्षा एजेंसियों के रडार से दूर रह सकें।
साथ ही वे जंगलों में से माइनस 10 डिग्री तापमान होने के बावजूद नहीं निकलते।
वे जल्द से जल्द अपने ठिकाने भी बदलते रहते हैं।
ऐसे में उनके बारे में इनपुट मिलना थोड़ा मुश्किल काम हो जाता है।
हालांकि आतंकी हमलों को बॉडी या गन-माउंटेड कैमरों के जरिए शूट किया जाता है।
जिसका इस्तेमाल लश्कर-ए-तैयबा दुष्प्रचार के लिए करता है।
संभवतया आतंकियों ने इस घटना को भी शूट किया होगा।
मिली बिना नंबर की बाइक रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि घटनास्थल के पास से एक बिना नंबर की बाइक भी मिली है।
इसकी जांच की जा रही है, लेकिन फिलहाल ये नहीं कहा जा सकता कि इसका इस्तेमाल इस घटना में हुआ है।
भारत का सख्त रुख इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है।
न केवल पाकिस्तानियों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं, बल्कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले सिंधु जल समझौते को भी स्थगित कर दिया है।
इसके साथ ही दिल्ली में मौजूद पाकिस्तानी उच्चायोग बंद करने के साथ ही पाकिस्तानी दूतावास से जुड़े अधिकारी रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को एक हफ्ते के भीतर भारत छोड़ना होगा।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
21 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण
20 views
#4प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#5छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी
19 views
#6जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद
18 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15235 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
