अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

पहलगाम आतंकी हमले मामले में दो गिरफ्तार, आतंकियों के मददगार थे दोनों

पहलगाम आतंकी हमले मामले में दो गिरफ्तार, आतंकियों के मददगार थे दोनों पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों की मदद करने वाले दो लोगों को पुलिस, सेना और CRPF के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया। मौके से भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन ते

पहलगाम आतंकी हमले मामले में दो गिरफ्तार, आतंकियों के मददगार थे दोनों

Article Advertisement

पहलगाम आतंकी हमले मामले में दो गिरफ्तार, आतंकियों के मददगार थे दोनों पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों की मदद करने वाले दो लोगों को पुलिस, सेना और CRPF के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया। मौके से भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।

Article Advertisement

पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में जुटे हैं और उन्हें पकड़ने या मार गिराने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों की मदद करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस, सेना और CRPF के संयुक्त ऑपरेशन में दोनों को गिरफ्तार किया गया। मौके से भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई मतलहामा चौक, थोकरपोरा, कैमोह में एक चेकपॉइंट निरीक्षण के दौरान की गईं। पकड़े गए लोगों की पहचान बिलाल अहमद भट (पुत्र अब्दुल सलाम भट) और मोहम्मद इस्माइल भट (पुत्र गुलाम मोहम्मद भट) के रूप में हुई है, जो दोनों थोकरपोरा, कैमोह के निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से दो पिस्तौल, पिस्तौल की 25 राउंड गोलियां और पिस्तौल की दो मैगजीन बरामद की गईं। पुलिस स्टेशन कैमोह में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। असम पुलिस की कार्रवाई पहलगाम आतंकवादी हमले को सही ठहराने वालों पर असम सरकार ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सीएम ऑफिस की तरह से बताया कि 10 व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही लोगों से सतर्क रहने और आतंकवाद को उचित ठहराने या समर्थन देने वाले सख्स की तुरंत जानकारी देने की अपील की है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read