अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'ठाकुर का कुआं' के बाद 'तालाब का पानी', बिहार में सियासी घमासान के बीच जीतन राम मांझी ने फेंकी अजब गोटीBihar Weather Tomorrow: बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, 17 सितंबर को इन 32 जिलों में खतराभारत-नेपाल सीमा पर 136 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्कर नेपाल भागे; केस दर्जभारत-नेपाल सीमा पर 160 बोतल शराब बरामद: बाइक से लाइ जा रही थी खेप, पुलिस को देखकर तस्कर फरारगला रेता, दो उंगलियां काटकर सिर के पास रख दी; बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्याक्या खगौल में पहले से फटे थे प्रश्न पत्र? दारोगा भर्ती परीक्षा पर आया नया ट्विस्ट, वायरल तस्वीर में नहीं है...'ये बड़ी बाढ़, केंद्रीय टीम क्षति का कर रही आकलन', शिवराज सिंह बोले- केंद्र सरकार की ओर से मिलेगी हरसंभव सहायताकौन हैं बिहार के MLA सुजीत पासवान, जो रूस के चुनाव में होंगे पर्यवेक्षक? पटना से मॉस्को तक हो रही चर्चाबिहार DGP का प्रभार लेते ही प्रीता वर्मा का पहला एक्शन, पुलिस अफसरों को दिए 4 बड़े निर्देशभारत-नेपाल सीमा पर कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने 100 शीशी जब्त किया, एक मोबाइल भी बरामद; जयनगर थाना...किसी की पेंशन कटी तो किसी पर केस दर्ज, बिहार में फिर फंस गए CO 'साहब'; इन 9 अफसर-कर्मचारियों पर एक्शन'ठाकुर का कुआं' के बाद 'तालाब का पानी', बिहार में सियासी घमासान के बीच जीतन राम मांझी ने फेंकी अजब गोटीBihar Weather Tomorrow: बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, 17 सितंबर को इन 32 जिलों में खतराभारत-नेपाल सीमा पर 136 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्कर नेपाल भागे; केस दर्जभारत-नेपाल सीमा पर 160 बोतल शराब बरामद: बाइक से लाइ जा रही थी खेप, पुलिस को देखकर तस्कर फरारगला रेता, दो उंगलियां काटकर सिर के पास रख दी; बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्याक्या खगौल में पहले से फटे थे प्रश्न पत्र? दारोगा भर्ती परीक्षा पर आया नया ट्विस्ट, वायरल तस्वीर में नहीं है...'ये बड़ी बाढ़, केंद्रीय टीम क्षति का कर रही आकलन', शिवराज सिंह बोले- केंद्र सरकार की ओर से मिलेगी हरसंभव सहायताकौन हैं बिहार के MLA सुजीत पासवान, जो रूस के चुनाव में होंगे पर्यवेक्षक? पटना से मॉस्को तक हो रही चर्चाबिहार DGP का प्रभार लेते ही प्रीता वर्मा का पहला एक्शन, पुलिस अफसरों को दिए 4 बड़े निर्देशभारत-नेपाल सीमा पर कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने 100 शीशी जब्त किया, एक मोबाइल भी बरामद; जयनगर थाना...किसी की पेंशन कटी तो किसी पर केस दर्ज, बिहार में फिर फंस गए CO 'साहब'; इन 9 अफसर-कर्मचारियों पर एक्शन

Article Advertisement

Border News

आतंकी हमले के बाद एक्शन में सेना, आतंकियों के उड़ाए घर; क्या सच में BSF ने बॉर्डर के किसानों से ऐसा कहा?

आतंकी हमले के बाद एक्शन में सेना, आतंकियों के उड़ाए घर; क्या सच में BSF ने बॉर्डर के किसानों से ऐसा कहा? Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है। हमले के खिलाफ देश भर में कैंडल मार्च और विरोध-प्रदर्शन के जरिए पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार

आतंकी हमले के बाद एक्शन में सेना, आतंकियों के उड़ाए घर; क्या सच में BSF ने बॉर्डर के किसानों से ऐसा कहा?

Article Advertisement

आतंकी हमले के बाद एक्शन में सेना, आतंकियों के उड़ाए घर; क्या सच में BSF ने बॉर्डर के किसानों से ऐसा कहा? Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है। हमले के खिलाफ देश भर में कैंडल मार्च और विरोध-प्रदर्शन के जरिए पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। भारतीय सेना भी एक्शन के मूड में है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके घरों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में अब तक लश्कर-ए-तैयबा के छह आतंकियों के घरों को ध्वस्त किया गया है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस हमले के बाद पीएम मोदी ने कहा था कि आतंकवादियों को चुन-चुनकर मारेंगे। इसके बाद भारतीय सेना पूरी तरह एक्शन में है। पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों और उसका सहयोग करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। घाटी में अब तक लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के 6 आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया है। ताजा मामले में कुपवाड़ा जिले के नारिकूट कलारूस इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कमांडर फारूक अहमद तड़वा का घर नष्ट कर दिया गया है। फारूक अहमद तड़वा पाकिस्तान से अपनी आतंकी गतिविधियां संचालित कर रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पिछले तीन दिनों में सक्रिय आतंकी का यह छठा घर उड़ाया गया है।   इससे पहले लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के 5 आतंकियों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, सबसे पहले शुक्रवार को आदिल हुसैन ठोकर उर्फ आदिल गोजरी का घर बम लगाकर उड़ाया गया। आदिल 2018 में वैध तरीके से पाकिस्तान गया था और वहां आतंकी ट्रेनिंग लेने के बाद पिछले साल कश्मीर लौटा था। उस पर पहलगाम हमले की साजिश रचने का आरोप है। श्रीनगर में 63 आतंकवादी सहयोगियों के आवासों पर छापेमारी जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के मददगारों पर भी पुलिस और सेना ने धावा बोल दिया है। इसी कड़ी में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों की सहायता करनेवालों के घरों पर छापा मारा गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह तलाशी अभियान उन ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) और आतंकवादी सहयोगियों के घरों पर किया गया, जो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से जुड़े हैं और जिनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) और आतंकवादी सहयोगियों के आवासों पर शहर भर में कई स्थानों पर व्यापक तलाशी ली और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत दर्ज मामलों की जांच को आगे बढ़ाया। पंजाब के बॉर्डर इलाकों में खेत खाली करने का आदेश वहीं, पंजाब से लगते भारत-पाक बॉर्डर पर अलर्ट जारी है और बीएसएफ ने सुरक्षा और निगरानी कड़ी कर दी है। पंजाब के अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर, पठानकोट जिले पाकिस्तानी सीमा से लगते हैं। इसी बीच अमृतसर के बॉर्डर से लगते गांव रोड़ां वाला के गुरुद्वारे से एलान किया गया कि जो किसान बॉर्डर फेंस के पार खेती करते हैं, उन्हें अगले दो दिनों में अपना काम निपटा लेना चाहिए। किसानों ने दावा किया कि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की तरफ से ये निर्देश दिया गया है। हालांकि, अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने ऐसे किसी भी निर्देश से साफ इनकार किया है। उपायुक्त साक्षी साहनी ने बीएसएफ के उच्च अधिकारियों से बातचीत के आधार पर स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह झूठ और भ्रामक सूचना है। उन्होंने जनता से अपील की कि वो ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी सूचना के संबंध में सत्यापन केवल आधिकारिक सूत्रों से करें। किसानों ने किया था ये दावा इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों ने बात करते हुए बताया था कि बीएसएफ ने कहा कि दो दिन बाद बॉर्डर के गेट नहीं खोले जाएंगे, इसलिए किसान जल्द से जल्द अपनी फसल काट लें। रोड़ां वाला खुर्द गांव के सरपंच तरसेम सिंह ने खुद दावा किया कि बीएसएफ के निर्देश पर गांव में गुरुद्वारों से मुनादी करवाई गई है। सरपंच तरसेम सिंह ने कहा, ‘जो भी किसान फेंस के पार खेती करते हैं, वे दो दिन के अंदर अपना काम खत्म कर लें। हम BSF के साथ हैं और जो कुछ पहलगाम में हुआ, वह बेहद दुखद है।’ BSF ने क्विक रिएक्शन टीमों को किया सक्रिय पंजाब के पठानकोट से लेकर फाजिल्का तक 553 किलोमीटर लंबी सीमा पर सेना की गतिविधियां अचानक बढ़ गई हैं। बीएसएफ के जवानों की ओर से बॉर्डर के साथ-साथ लगते गांव में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही घोषणा भी करवाई जा रही है कि गांव वालों को किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस और बीएसएफ के जवानों को सूचित करें। गांव के लोगों को भी पूरी तरह से अलर्ट रहने की अपील की गई है। बीएसएफ ने अपनी क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read