अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार के बाद अब यूपी में सियासी जमीन तलाशेंगे निशांत कुमार, बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने की तैयारीSiwan News सीवान में बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ का प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित, पटना में 2-3 नवंबर को होगा धरना-प्रदर्शनइंडो-नेपाल बॉर्डर के स्टेशनों पर सुरक्षा राम भरोसे, मधुबनी में 2 साल बाद भी GRP को नहीं हुआ हैंडओवरभारतीय सब्जियों की नेपाल में 'नो एंट्री', मधुबनी में नाराज किसानों ने सील किया बॉर्डर1952 में बना स्कूल, आज भी दो कमरों में पढ़ रहे बच्चे, कभी पेड़ के नीचे तो कभी जर्जर बिल्डिंग में लगत...कल का मौसम: बिहार में आंधी-तूफान और भारी बारिश अलर्टएमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीरज कुमार के बदले तेवर, अब ललन सिंह की तारीफ में कही बड़ी बा, पॉलिटिकल ट्विस्ट ...भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: 158वीं अग्रणी आसूचना बैठक में एजेंसियों के बीच समन्वय, सूचनाओं पर जोरPATNA NEWS: बिहार प्रभारी बने हरीश द्विवेदी, पीएम के अंत्योदय विजन की बात कहीGorakhpur News: वर्दी पहनाकर छह महीने तक बिहार में कराई फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी, बाद में पता चला सब फर्जी हैबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार के बाद अब यूपी में सियासी जमीन तलाशेंगे निशांत कुमार, बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने की तैयारीSiwan News सीवान में बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ का प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित, पटना में 2-3 नवंबर को होगा धरना-प्रदर्शनइंडो-नेपाल बॉर्डर के स्टेशनों पर सुरक्षा राम भरोसे, मधुबनी में 2 साल बाद भी GRP को नहीं हुआ हैंडओवरभारतीय सब्जियों की नेपाल में 'नो एंट्री', मधुबनी में नाराज किसानों ने सील किया बॉर्डर1952 में बना स्कूल, आज भी दो कमरों में पढ़ रहे बच्चे, कभी पेड़ के नीचे तो कभी जर्जर बिल्डिंग में लगत...कल का मौसम: बिहार में आंधी-तूफान और भारी बारिश अलर्टएमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीरज कुमार के बदले तेवर, अब ललन सिंह की तारीफ में कही बड़ी बा, पॉलिटिकल ट्विस्ट ...भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: 158वीं अग्रणी आसूचना बैठक में एजेंसियों के बीच समन्वय, सूचनाओं पर जोरPATNA NEWS: बिहार प्रभारी बने हरीश द्विवेदी, पीएम के अंत्योदय विजन की बात कहीGorakhpur News: वर्दी पहनाकर छह महीने तक बिहार में कराई फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी, बाद में पता चला सब फर्जी है

Article Advertisement

World

हाथ में एके-47 और ग्रे कुर्ता पायजामा, पहलगाम के हमलावर की पहली फोटो आई सामने

हाथ में एके-47 और ग्रे कुर्ता पायजामा, पहलगाम के हमलावर की पहली फोटो आई सामने पहलगाम आतंकी हमले के बाद दहशतगर्द की फोटो सामने आई है। जिसमें उसके हाथ में एके-47 बंदूक नजर आ रही है। हालांकि इसमें दहशतगर्द का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शामिल हमलावर की पहली फोटो सामने आ

हाथ में एके-47 और ग्रे कुर्ता पायजामा, पहलगाम के हमलावर की पहली फोटो आई सामने

Article Advertisement

हाथ में एके-47 और ग्रे कुर्ता पायजामा, पहलगाम के हमलावर की पहली फोटो आई सामने पहलगाम आतंकी हमले के बाद दहशतगर्द की फोटो सामने आई है। जिसमें उसके हाथ में एके-47 बंदूक नजर आ रही है। हालांकि इसमें दहशतगर्द का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शामिल हमलावर की पहली फोटो सामने आई है। यह तस्वीर घटनास्थल की है। जिसमें हमलावर हाथ में बंदूक थामे हुए है। हालांकि यह फोटो पीछे से ली गई है। ऐसे में आतंकी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। बता दें कि हमले के बाद से ही गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंचे हुए हैं। आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दूसरी ओर एनआईए की टीम भी श्रीनगर पहुंच गई हैं। पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज होगी बैठक फिलहाल आर्मी, सीआरपीएफ, एसओजी और जम्मू पुलिस ने पूरे इलाके को घेर रखा है। आतंकियों की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि एनआईए की टीम अभी हमले वाली जगह पर पहुंची हुई है। गृहमंत्री अमित शाह के भी घटनास्थल पर पहुंचने की सूचना है। इससे पहले उन्होंने श्रीनगर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। हमले को लेकर आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक होगी। जिसमें गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और वित्तमंत्री शामिल होंगे। विदेश दौरा बीच में छोड़ स्वदेश लौटे पीएम मोदी बता दें कि हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़कर सुबह ही स्वदेश लौटे हैं। इसके बाद एयरपोर्ट पर ही पीएम को घटना के बारे में ब्रीफ किया गया। इस दौरान अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव मौजूद रहे। इससे पहले देर रात पीएम मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत की थी। वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हमले को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत की। दोनो नेताओं को गृहमंत्री ने पहलगाम के ताजा हालात पर जानकारी दी। वहीं दोनों नेताओं ने भी गृहमंत्री को भरोसा दिलाया कि पूरा विपक्ष सरकार के साथ है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read