पाक जेलों में बंद भारतीय मछुआरों को लाने व अफगान बटालियन बनाने की राज्यसभा में उठी मांग नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) राज्यसभा में बुधवार को विभिन्न दलों के सदस्यों ने पाकिस्तान की जेलों में कैद भारतीय मछुआरों की सुरक्षित वापसी, गोरखा बटालियन की तरह अफगान बटालियन बनाने, न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाने और संसद में सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का तैल चित्र लगाने की मांग की।
Education
पाक जेलों में बंद भारतीय मछुआरों को लाने व अफगान बटालियन बनाने की राज्यसभा में उठी मांग
पाक जेलों में बंद भारतीय मछुआरों को लाने व अफगान बटालियन बनाने की राज्यसभा में उठी मांग नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) राज्यसभा में बुधवार को विभिन्न दलों के सदस्यों ने पाकिस्तान की जेलों में कैद भारतीय मछुआरों की सुरक्षित वापसी, गोरखा बटालियन की तरह अफगान बटालियन बनाने, न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की

Article Advertisement
Article Advertisement
साथ ही सदस्यों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा छात्रवृत्तियों में लगातार की जा रही कटौतियों, केरल में वन्य जीवों से नागरिकों को नुकसान पहुंचने और करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद गंगा नदी की स्वच्छता और निर्मलता में कोई सुधार नहीं होने का दावा करते हुए इन विषयों पर चिंता भी जताई।
शून्यकाल में कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल ने गुजरात के तटीय इलाकों में भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान की नौसेना द्वारा पकड़ लिए जाने और वहां की जेलों में बंद करने का मामला उठाया और केंद्र सरकार से उन्हें वापस भारत लाने के लिए उपयुक्त कदम उठाने की मांग की।
उन्होंने कहा, ‘‘करीब 643 भारतीय मछुआरे इस समय पाकिस्तान की जेलों में कैद हैं।’’ गोहिल ने भारत सरकार से इन मछुआरों को सुरक्षित वापस वापस लाने के लिए कूटनीतिक स्तर पर सभी प्रकार के प्रयास करने की अपील की।
उन्होंने कहा, ‘‘चाहे आंखें लाल ही क्यों ना करनी पड़ी, मछुआरों की सलामती के लिए सरकार प्राथमिकता से पहल करे।’’ गोहिल ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में तीन अलग-अलग घटनाओं में पाकिस्तानी समुद्री सेना ने तीन नौकाओं और 27 मछुआरों को अपनी गिरफ्त में लिया है जबकि एक दिन पहले ही वह 10 नौकाओं और 60 मछुआरों को लेकर गए हैं।
द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सदस्य पी विल्सन ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष और उच्चतम न्यायालय के न्यायधीशों 65 से बढ़ाकर 70 वर्ष किए जाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि 1963 के बाद से न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की उम्र में वृद्धि नहीं की गई है।
उन्होंने तर्क दिया कि 90 से अधिक की उम्र में भी कई सेवानिवृत्त न्यायाधीश विभिन्न पदों पर प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि संसद की विभिन्न समितियों ने भी उम्र सीमा बढ़ाए जाने की कई बार सिफारिश की है लेकिन सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में इन समितियों का क्या उपयोग है जब सरकार समितियों की सिफारिशों पर विचार ही नहीं कर रही है जबकि इन पर लाखों रूपये खर्च होते हैं और सदस्य भी अपना महत्वपूर्ण समय देते हैं।’’ उन्होंने संसदीय समिति के नियमों में बदलाव कर इसकी सिफारिशों को सरकार के लिए बाध्यकारी बनाए जाने की मांग की और कहा कि यह इस बदलाव का उपयुक्त समय है।
राष्ट्रीय जनता दल सदस्य ए डी सिंह ने भारतीय सेना में गोरखा बटालियन की तरह अफगान बटालियन बनाने और उन्हें पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए कश्मीर में तैनात करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में अफगान छात्रों ने भारत में वीजा के लिए आवेदन किया है लेकिन सरकार उन्हें वीजा नहीं दे रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘अफगान नागरिक भारत समर्थक होते हैं...हम उन्हें वीजा दे सकते हैं...ऐसा करके हम एक अफगान बटालियन तैयार कर सकते हैं...गोरखा और अन्य बटालियनों की तरह और उन्हें कश्मीर में तैनात कर सकते हैं ताकि पाकिस्तान की हरकतों का करारा जवाब दिया जा सके।’’ भारतीय जनता पार्टी की सीमा द्विवेदी ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की उपलब्धियों का विस्तृत ब्योरा देते हुए सरकार से उनका तैल चित्र संसद भवन में लगाने की मांग की।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वी शिवादासन ने छात्रों को मिलने वाली विभिन्न छात्रवृत्तियों में यूजीसी द्वारा की जा रही लगातार कटौतियों का मुद्दा उठाया और सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की।
उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के चलते पहले से ही परेशानियों का सामना कर रहे छात्रों को छात्रवृत्तियों में कटौती की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2007 में एमेरिटस फेलोशिप की संख्या 559 थी जिसे घटाकर 2021 में 14 कर दी गई।
राधाकृष्णन फेलोशिप को 200 से घटाकर 34, अनुसूचित जातियों के लिए फेलोशिप को 9503 से कम करके 3986 कर दिया गया है।
इसी प्रकार मौलाना आजाद फेलोशिप की संख्या 4144 से घटाकर 2348 कर दी गई है।’’ उन्होंने सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए छात्रों से न्याय करने की गुजारिश की।
केरल कांग्रेस (एम) के जोस के मणि ने केरल में वन्यजीवों से नागरिकों को नुकसान होने का मामला उठाया।
उन्होंने कहा, ‘‘यह मानवीय संकट है और केरल के लोग भय के माहौल में रह रहे हैं।
दो दिन पहले ही हाथी के एक हमले में पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी और वह अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है।’’ बीजू जनता दल (बीजद) के प्रसन्ना आचार्य ने उड़ीसा उच्च न्यायालय का नाम बदलकर उच्च न्यायालय ओडिशा करने की मांग की और इसके लिए संसद में विधेयक लाने की मांग की।
कांग्रेस के कुमार केतकर ने गंगा में प्रदूषण का मामला उठाया और पिछले कुछ सालों में इस पर हुए खर्च का ब्योरा सरकार से मांगा।
उन्होंने कहा कि गंगा की सफाई पर बजट 20 हजार करोड़ से बढ़ाकर 30 हजार करोड़ कर दिया गया लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की वंदना चव्हाण ने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों की बात की और वन क्षेत्र के वर्गीकरण की वर्तमान प्रक्रिया पर चिंता जताई और इसमें बदलाव की मांग की।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
