अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

पाक स्टॉक एक्सचेंज में आतंकी हमला, 6 की मौत, 4 आतंकियों को मार गिराया गया

घटना स्थल से बरामद हुए स्वचलित हथियार और विस्फोटक पाकिस्तान में कराची स्थित स्टॉक एक्सचेंज में आज सुबह आतंकी हमला हुआ जिसमें अबतक 6 लोगो के मौत की पुष्टि हुई है। आतंकी हमले में शामिल 4 आतंकियों को मौके पर ही मार गिराया गया। कराची के पुलिस प्रमुख ग़ुलाम नबी ने बतया की आतंकवादियों ने ये हमला बंदूक और ग

पाक स्टॉक एक्सचेंज में आतंकी हमला, 6 की मौत, 4 आतंकियों को मार गिराया गया

Article Advertisement

घटना स्थल से बरामद हुए स्वचलित हथियार और विस्फोटक पाकिस्तान में कराची स्थित स्टॉक एक्सचेंज में आज सुबह आतंकी हमला हुआ जिसमें अबतक 6 लोगो के मौत की पुष्टि हुई है। आतंकी हमले में शामिल 4 आतंकियों को मौके पर ही मार गिराया गया।

Article Advertisement

कराची के पुलिस प्रमुख ग़ुलाम नबी ने बतया की आतंकवादियों ने ये हमला बंदूक और ग्रेनेड की मदद से किया। पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज कराची के काफी उच्च सुरक्षा इलाके में स्थित है जहाँ कई प्राइवेट बैंक के प्रमुखों के घर भी मौजूद है। न्यूज़ एजेंसी ए फ पी के अनुसार, पुलिस अधिकारियों का कहना है की, इस हमले में 4 सिक्योरिटी गार्ड, 1 पुलिस अधिकारी और 1 आम नागरिक की मौत हुई है। बयान के अनुसार पुलिस ने घटना स्थल से आधुनिक स्वचलित हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किए है। पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज ने ट्वीट कर कहा, "हालतों का खुलासा अभी भी हो रहा है। आज सुबह स्टॉक एक्सचेंज पर आतंकी हमला हुआ है। एक्सचेंज के प्रबंध अधिकारी जांच एजेंसी को जांच में पूरा सहयोग दे रहे है और हालातों को अब काबू में लाया जा रहा है। https://twitter.com/pakstockexgltd/status/1277482830088544256 अगले ट्वीट में बताया गया की हालातों का अच्छे से मुआयना करने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी। सिंध प्रान्त के गवर्नर इमरान इस्माइल ने इस हमले पर कड़ी निंदा जताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "इस आतंकी हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूँ जिसका मकसद हमारी आतंक के खिलाफ कार्रवाई करने की तस्वीर पर दाग लगाने की कोशिश है। सुरक्षा बलों को निर्देश दे दिए गए है की इस हमले में शामिल सभी लोगो को ज़िंदा पकड़ कर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की जाए।" https://twitter.com/ImranIsmailPTI/status/1277478306602840065 हालांकि अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read