अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
India

20 लाख का इनामी आतंकी हाशिम मूसा कौन? जिसका पाकिस्तानी आर्मी से खास कनेक्शन

20 लाख का इनामी आतंकी हाशिम मूसा कौन? जिसका पाकिस्तानी आर्मी से खास कनेक्शन पहलगाम के हमलावरों में से एक आतंकी की पहचान हाशिम मूसा के रूप में हुई है, जिसके बारे में कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। आतंकी मूसा का पाकिस्तान की सेना से खास कनेक्शन मिला है और लश्कर का बेहद खूंखार आतंकी बताया जा रहा है। पह

20 लाख का इनामी आतंकी हाशिम मूसा कौन? जिसका पाकिस्तानी आर्मी से खास कनेक्शन

Article Advertisement

20 लाख का इनामी आतंकी हाशिम मूसा कौन? जिसका पाकिस्तानी आर्मी से खास कनेक्शन पहलगाम के हमलावरों में से एक आतंकी की पहचान हाशिम मूसा के रूप में हुई है, जिसके बारे में कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। आतंकी मूसा का पाकिस्तान की सेना से खास कनेक्शन मिला है और लश्कर का बेहद खूंखार आतंकी बताया जा रहा है।

Article Advertisement

पहलगाम में आतंकी हमला करने वाले एक आतंकवादी की पहचान हाशिम मूसा के रूप में हुई है, जिस पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने 20 लाख रुपये का इनाम रखा है। भारत की खुफिया एजेंसी को हाशिम मूसा के बारे में कई जानकारियां मिली हैं। हाशिम मूसा पाकिस्तानी आर्मी का स्पेशल फोर्स का पूर्व पैरा कमांडो रह चुका है। मूसी के पास कई अत्याधुनिक हथियार थे। मूसा लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर काम करता है। लश्कर का बेहद खतरनाक आतंकी है। मूसा ने आर्मी की स्पेशल फोर्स की तरह ही पहलगाम में जघन्य वारदात को अंजाम दिया। भारतीय खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, संभव है कि पाकिस्तान की स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) के जरिए मूसा को लश्कर के पहलगाम मिशन को पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई हो। मूसा हाइली ट्रेंड फोर्स का जवान है। मूसा कोवर्ट ऑपरेशन, वॉर फेयर में शारीरिक मानसिक रूप से सक्षम है। ---विज्ञापन--- Pahalgam Terror Attack Attackers मूसा ले चुका पैरा कमांडो की ट्रेनिंग हाशिम मूसा SSG से कमांडो ट्रेनिंग ले चुका है और अत्याधुनिक हथियारों को चलाने के साथ-साथ आमने-सामने किसी भी शख्स के साथ लड़ने में माहिर है। मूसा अत्याधुनिक नेविगेशन सिस्टम को चलाने में माहिर है, जिस वजह से एजेंसियों के लिए उसको ट्रैक करना काफी मुश्किल काम है। मूसा का बैकग्राउंड चेक करने के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने 10 से भी ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया, जो लश्कर के लिए बतौर ओवर ग्राउंड वर्कर्स काम करते हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस ने इन वर्कर्स से पूछताछ की तो हाशिम मूसा के बारे में पता चला। हिरासत में लिए गए वर्कर्स लोकल स्तर पर रेकी करते हैं। आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध कराते हैं। पहलगाम हमले में और उससे पहले हुए आतंकी हमले में ISI की भूमिका को बारीकी से खंगालने में एजेंसियां जुटी हैं। मूसा कश्मीर में साल 2024 में अक्टूबर महीने में गगनगीर, गंदेरबल में हुए आतंकी हमलों में भी शामिल रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read