पाकिस्तान सेना ने लगातार 7वें दिन किया सीजफायर का उल्लंघन, LOC पर गोलीबारी - PAKISTAN ARMY VIOLATED CEASEFIRE भारत और पाकिस्तानी सेना के DGMOs के बीच मंगलवार को हॉटलाइन पर बातचीत हुई थी. इसके बाद भी पाकिस्तान सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया. श्रीनगर: पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (LOC) पर लगातार सातवीं रात संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है. जम्मू-कश्मीर के तीन सीमावर्ती जिलों में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई है, जिसका भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. यह गोलीबारी सिर्फ़ LOC तक सीमित नहीं रही, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भी हुई. विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान का मुख्य उद्देश्य आतंकवादियों की घुसपैठ को आसान बनाना है. गोलीबारी की आड़ में आतंकवादी सीमा पार कर सकते हैं, और भारतीय सुरक्षाबलों का ध्यान भंग हो सकता है. यह अंदेशा और भी बढ़ जाता है क्योंकि पाकिस्तानी सेना ने कई अग्रिम चौकियों पर अपने झंडे उतार दिए हैं और युद्ध की आशंका में अग्रिम इलाकों में तोपखाने और टैंक तैनात कर दिए हैं।
Crime
पाकिस्तान सेना ने लगातार 7वें दिन किया सीजफायर का उल्लंघन, LOC पर गोलीबारी - PAKISTAN ARMY VIOLATED CEASEFIRE
पाकिस्तान सेना ने लगातार 7वें दिन किया सीजफायर का उल्लंघन, LOC पर गोलीबारी - PAKISTAN ARMY VIOLATED CEASEFIRE भारत और पाकिस्तानी सेना के DGMOs के बीच मंगलवार को हॉटलाइन पर बातचीत हुई थी. इसके बाद भी पाकिस्तान सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया. श्रीनगर: पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (LOC) पर लगा
Article Advertisement
Article Advertisement
सुंदरबनी और नौशहरा में भी हुई गोलीबारी यह गोलीबारी पहलगाम नरसंहार के बाद केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कूटनीतिक कदमों के प्रति पाकिस्तान की हताशा को दर्शाती है. छह दिनों से लगातार, रुक-रुक कर हो रही इस गोलीबारी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव बढ़ा दिया है. गोलीबारी पुंछ, बारामूला, कुपवाड़ा, बांडीपोरा, राजौरी (सुंदरबनी और नौशहरा), मेंढर, रामपुर उड़ी, टीएमजी, टंगडार और परगवाल जैसे क्षेत्रों में हुई है. भारतीय सुरक्षाबलों ने लगातार तलाशी अभियान चलाकर घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने का प्रयास किया है. घुसपैठरोधी तंत्र को भी मज़बूत किया जा रहा है और नियमित समीक्षा की जा रही है. हालांकि, रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, गोलीबारी में भारतीय सेना को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन पाकिस्तानी सेना के नुकसान की जानकारी अभी तक नहीं मिली है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना का मकसद सिर्फ़ तनाव बढ़ाना ही नहीं है, बल्कि युद्ध जैसी स्थिति पैदा करना भी हो सकता है. रात में गोलीबारी करने की रणनीति से आतंकवादियों की घुसपैठ को सुरक्षित बनाने की कोशिश साफ़ दिखाई देती है. इसलिए, सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया जा रहा है और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है. बता देंं कि, भारत, पाकिस्तान के साथ कुल 3,323 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है, जो तीन भागों में विभाजित है. अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी), जो गुजरात से लेकर जम्मू के अखनूर में चिनाब नदी के उत्तरी तट तक लगभग 2,400 किलोमीटर लंबी है; नियंत्रण रेखा (एलओसी), जो जम्मू के कुछ हिस्सों से लेह के कुछ हिस्सों तक फैली हुई है, 740 किलोमीटर लंबी है. और वास्तविक स्थल स्थिति रेखा (एजीपीएल), जो 110 किलोमीटर लंबी है, जो सियाचिन क्षेत्र को एनजे 9842 से उत्तर में इंदिरा कॉल तक विभाजित करती है.
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
