Pakistan Violence: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बात पूरा देश सुलग रहा है. इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ यानी पीटीआई के कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं और जमकर बवाल काट रहे हैं. पाकिस्तान में काबू से बाहर होते हालातों को देखते हुए वहां की सरकार ने उपद्रवियों से निपटने के सख्त निर्देश दिए हैं. उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश हैं. इस बीच राजधानी इस्लामाबाद में एक विशेष अदालत लगाई जाएगी. माना जा रहा है इमरान खान पर तोशखाना केस में आरोप तय किए जा सकते हैं. हाईकोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी को वैधानिक बताया आपको बता दें कि पाकिस्तान में कल यानी मंगलवार को इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया था. इमरान को हाईकोर्ट कैंपस के गिरफ्तार किया गया था, जहां से पाक रेंजर्स उनको घसीटकर गाड़ी में ले गए थए. हाईकोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी को वैधानिक बताया है. वहीं, इमरान की गिरफ्तार से गुस्साए उनके समर्थक और पीटीआई के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जमकर हिंसा व तोड़फोड़ की. इमरान के समर्थकों ने लाहौर में पीएमएनएल के कार्यालय को आग के हवाले कर दिया. इसके साथ ही लंदन में भी पूर्व पीएम नवाज शरीफ के घर के बाहर भी नारेबाजी की गई. कई शहरों में बड़े स्तर पर हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से पूरा पाकिस्तान उबल रहा है. कई शहरों में बड़े स्तर पर हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. उपद्रवियों ने सार्वजनिक संपत्ति के साथ तोड़फोड़ की है और लाहौर में कोर कमांडर के आवास पर हमला बोल दिया है. गौर करने वाली बात यह है कि इस बीच सेना ने उपद्रवियों को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया है.
Article Advertisement
Crime
Pakistan Violence: पाकिस्तान में जारी हिंसा के बीच इमरान खान आज कोर्ट में होंगे पेश
Pakistan Violence: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बात पूरा देश सुलग रहा है. इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ यानी पीटीआई के कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं और जमकर बवाल काट रहे हैं. पाकिस्तान में काबू से बाहर होते हालातों को देखते हुए वहां की सरकार ने उपद्रवियों

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
