अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Crime

भारत ने पाकिस्तान में गुरद्वारा ननकाना साहिब में तोड़फोड़ की कड़ी निंदा की, कड़ी कार्रवाई की मांग

भारत ने पाकिस्तान में गुरद्वारा ननकाना साहिब में तोड़फोड़ की कड़ी निंदा की, कड़ी कार्रवाई की मांग भारत ने पाकिस्तान में पवित्र ननकाना साहिब गुरद्वारे में तोड़फोड़ की शुक्रवार को कड़ी निन्दा की और पड़ोसी देश से वहां सिखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया। विदेश मंत्राल

भारत ने पाकिस्तान में गुरद्वारा ननकाना साहिब में तोड़फोड़ की कड़ी निंदा की, कड़ी कार्रवाई की मांग

Article Advertisement

भारत ने पाकिस्तान में गुरद्वारा ननकाना साहिब में तोड़फोड़ की कड़ी निंदा की, कड़ी कार्रवाई की मांग भारत ने पाकिस्तान में पवित्र ननकाना साहिब गुरद्वारे में तोड़फोड़ की शुक्रवार को कड़ी निन्दा की और पड़ोसी देश से वहां सिखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में श्री गुरु नानक देव जी के जन्मस्थान पवित्र ननकाना साहिब में सिखों के साथ हिंसा हुई है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, '' भारत इस पवित्र स्थान पर तोड़फोड़ और बेअदबी की हरकतों की कड़ी निंदा करता है। इसने कहा, '' हम पाकिस्तान सरकार से सिखों की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान करते हैं। मंत्रालय ने कहा, '' उन बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए जो इस पवित्र गुरद्वारे में बेअदबी में शामिल हैं और जिन्होंने अल्पसंख्यक सिखों पर हमला किया है। मीडिया की खबरों के अनुसार गुरद्वारा ननकाना साहिब पर एक भीड़ ने हमला किया। खबरों के अनुसार शुक्रवार को ननकाना साहिब के स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को सिख श्रद्धालुओं पर पथराव किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रदर्शन का नेतृत्व मोहम्मद हसन के परिवार ने किया है, जिसने कथित तौर पर ननकाना शहर की रहने वाली सिख लड़की का अपहरण किया और उसका धर्मांतरण करा उससे निकाह कर लिया था। ननकाना साहिब गुरुद्वारे ग्रंथी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का कुछ लोगों ने पहले बंदूक की नोक पर अगवा किया और फिर उसका जबरन निकाह कराया गया। गुरुद्वारे को नुकसान पहुंचाने वालों की गिरफ्तारी की मांग वहीं लुधियाना में पंजाब के शाही इमाम, मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने पाकिस्तान में ननकाना साहिब में पथराव की घटना का विरोध करते हुए निंदा की है। इसके अलावा लुधियानवी ने कड़ी कार्रवाई करने और गुरुद्वारा परिसर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने हमले को दो समुदायों के बीच संघर्ष पैदा करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा भी बताया क्योंकि करतारपुर गलियारे के खुलने के बाद दोनों तरफ संबंध सुधर रहे थे। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read