‘भिखारियों को हमारे देश न भेजे पाकिस्तान’; सऊदी अरब ने पड़ोसी मुल्क को दी चेतावनी Pakistani Beggars in Saudi Arabia: पाकिस्तान के भिखारी हज यात्री बनकर सऊदी अरब पहुंच रहे हैं।
इसलिए सऊदी अरब ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है।
जवाब में पाकिस्तान ने भी अपनी केंद्रीय जांच एजेंसी को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
Saudi Arab Warning For Pakistan: अपने भिखारियों को हमारे देश में न भेजें।
वे हज यात्रा की आड़ में यहां आ रहे हैं।
इससे आपके देश की छवि ही खराब होगी।
यह कहना है सऊदी अरब का, जिसने अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को चेतावनी दी है।
सऊदी अरब तीर्थयात्रियों के रूप में देश में एंट्री करने वाले पाकिस्तानी भिखारियों को लेकर चिंतित है।
इसलिए पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए आगाह किया है।
वहीं चेतावनी के जवाब में पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने ट्रैवल एजेंसियों को ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए निर्देश दिए हैं और ‘उमरा अधिनियम’ की योजना बनाई है।
केंद्रीय जांच एजेंसी भी भिखारियों को हज यात्रा के बहाने सऊदी अरब भेजने वाले नेटवर्क पर कार्रवाई करेगी, जिसका लक्ष्य पाकिस्तान की छवि को खराब होने से बचान और यह सुनिश्चित करना है कि तीर्थयात्री किसी भी कारण से प्रभावित न हों।
पाकिस्तान सरकार ने जवाब कार्रवाई में दिए आदेश एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब ने धार्मिक यात्रा की आड़ में आने वाले पाकिस्तानी भिखारियों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की है।
सऊदी अरब के अधिकारियों ने इस्लामाबाद से इन भिखारियों को रोकने के लिए कदम उठाए जाने का अनुरोध किया है।
साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर स्थिति को नियंत्रित नहीं किया गया तो पाकिस्तानी उमरा और हज तीर्थयात्रियों पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा।
वहीं सऊदी हज मंत्रालय द्वारा जारी चेतावनी के जवाब में पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने ट्रैवल एजेंसियों और केंद्रीय जांच एजेंसी को आदेश जारी कर दिए।
सऊदी अरब के राजदूत नवाफ बिन सईद अहमद अल-मल्की के साथ एक बैठक में पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री मोहसिन नकवी ने आश्वासन दिया कि भिखारियों को सऊदी अरब भेजने के लिए जिम्मेदार माफिया के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
केंद्रीय जांच एजेंसी (FIA) को इस नेटवर्क पर नकेल कसने का काम सौंपा गया है, जिसके बारे में मोहसिन ने कहा कि इससे पाकिस्तान की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।
पकड़े गए भिखारी ज्यादातर पाकिस्तानी नागरिक प्रवासी पाकिस्तानियों के सचिव जीशान खानजादा कहते हैं कि पाकिस्तानी भिखारी तीर्थयात्रा की आड़ में मध्य पूर्वी देश की यात्रा करते हैं, जिनमें से अधिकांश लोग उमरा वीजा पर सऊदी अरब जाते हैं और वहां जाकर भीख मांगने लगते हैं, क्योंकि पकड़े गए भिखारियों में से 90 प्रतिशत पाकिस्तानी नागरिक हैं।
हाल ही में FIA ने कराची हवाई अड्डे पर सऊदी अरब जाने वाली फ्लाइट से 11 कथित भिखारियों को उतार दिया था।
पिछले साल सितंबर में तीर्थयात्रियों के भेष में 16 भिखारियों को गिरफ्तार किया गया था।
मक्का की भव्य मस्जिद के अंदर से गिरफ्तार किए गए अधिकांश जेबकतरे पाकिस्तानी नागरिक हैं।
Article Advertisement
Crime
‘भिखारियों को हमारे देश न भेजे पाकिस्तान’; सऊदी अरब ने पड़ोसी मुल्क को दी चेतावनी
‘भिखारियों को हमारे देश न भेजे पाकिस्तान’; सऊदी अरब ने पड़ोसी मुल्क को दी चेतावनी Pakistani Beggars in Saudi Arabia: पाकिस्तान के भिखारी हज यात्री बनकर सऊदी अरब पहुंच रहे हैं। इसलिए सऊदी अरब ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है। जवाब में पाकिस्तान ने भी अपनी केंद्रीय जांच एजेंसी को मामले की जांच करने के आद

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
