अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

पलामू में नाबालिग छात्रा का शव खेत से बरामद

पलामू में नाबालिग छात्रा का शव खेत से बरामद मेदिनीनगर, 29 सितंबर (भाषा) झारखंड में पलामू जिले के सतबरवा थानान्तर्गत हलूमाड़ गांव में मक्के के खेत से बुधवार को पुलिस ने 17 वर्षीय छात्रा का शव बरामद किया। थाना प्रभारी कर्मपाल नाग ने बताया कि छात्रा के शव को स्थानीय ग्रामीणों की सूचना के बाद बरामद किया

पलामू में नाबालिग छात्रा का शव खेत से बरामद

Article Advertisement

पलामू में नाबालिग छात्रा का शव खेत से बरामद मेदिनीनगर, 29 सितंबर (भाषा) झारखंड में पलामू जिले के सतबरवा थानान्तर्गत हलूमाड़ गांव में मक्के के खेत से बुधवार को पुलिस ने 17 वर्षीय छात्रा का शव बरामद किया। थाना प्रभारी कर्मपाल नाग ने बताया कि छात्रा के शव को स्थानीय ग्रामीणों की सूचना के बाद बरामद किया गया।

Article Advertisement

उन्होंने बताया कि छात्रा मंगलवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन वह नहीं लौटी। परिजनों ने देर रात तक छात्रा को ढूंढ़ने का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने बताया कि संभवतः छात्रा मक्का तोड़ने के लिए खेत में गयी और काफी नीचे से गुजरते बिजली के तार के संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read