अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Crime

पलामू में बिहार के एक व्यक्ति का शव बरामद

पलामू में बिहार के एक व्यक्ति का शव बरामद मेदिनीनगर (झारखंड), 11 नवंबर (भाषा) छठ के लिए पूजन सामग्री लेने गये बिहार के औरंगाबाद जिले के एक प्रौढ़ व्यक्ति का शव पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र से बृहस्पतिवार को बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के महारा

पलामू में बिहार के एक व्यक्ति का शव बरामद

Article Advertisement

पलामू में बिहार के एक व्यक्ति का शव बरामद मेदिनीनगर (झारखंड), 11 नवंबर (भाषा) छठ के लिए पूजन सामग्री लेने गये बिहार के औरंगाबाद जिले के एक प्रौढ़ व्यक्ति का शव पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र से बृहस्पतिवार को बरामद हुआ है।

Article Advertisement

पुलिस सूत्रों ने बताया कि औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी सुरेन्द्र पासवान की हत्या करके उनका शव फेंका गया है। उन्होंने बताया कि पासवान का शव हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप सोहेल आलम नामक एक व्यक्ति के मकान में शौचालय के लिए खोदे गये गड्ढे से बरामद हुआ है। हरिहरगंज के थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि घटना स्थल पर जहां-तहाँ खून के छींटे बिखरे थे और पासवान का गमछा एवं ईंख भी पड़ी थी। उन्होंने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि संभवतः वह छठ पूजा के लिए सामग्री लाने निकला था और रास्ते में पुरानी दुश्मनी के चलते उसकी हत्या कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की गला रेत कर हत्या की गई है और उसका शव खून से लथपथ मिला था। सूत्रों के अनुसार घटना स्थल उसके गांव से लगभग 300 मीटर दूर है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उसके घर तीन बेटियां छठ पर्व मनाने आई थीं और पासवान उनके लिए मंगलवार को पूजन सामग्री लाने निकला था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पासवान हरिहरगंज में पल्लेदारी का काम करता था। इस बीच पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read