अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसान

Article Advertisement

Bihar

पंच-सरपंच संघ ने भरी हुंकार: 24 अगस्त को करेंगे पटना कूच, सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

सहरसा: बिहार प्रदेश पंच-सरपंच संघ का जिला कन्वेंशन मंगलवार को जिला पार्षद आवास परिसर में जिलाध्यक्ष रूपम कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। बैठक का संचालन जिला संरक्षक भूपेंद्र यादव और मीडिया प्रभारी श्रवण पोद्दार ने किया। डीएम को सौंपा ज्ञापन कन्वेंशन के बाद पंच-सरपंच संघ के सदस्य विभिन्न मार्गों

पंच-सरपंच संघ ने भरी हुंकार: 24 अगस्त को करेंगे पटना कूच, सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

Article Advertisement

सहरसा: बिहार प्रदेश पंच-सरपंच संघ का जिला कन्वेंशन मंगलवार को जिला पार्षद आवास परिसर में जिलाध्यक्ष रूपम कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। बैठक का संचालन जिला संरक्षक भूपेंद्र यादव और मीडिया प्रभारी श्रवण पोद्दार ने किया। डीएम को सौंपा ज्ञापन कन्वेंशन के बाद पंच-सरपंच संघ के सदस्य विभिन्न मार्गों से होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचे और वहाँ प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। 24 अगस्त को पटना कूच कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंच-सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया जिलाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि 24 अगस्त को पटना के बापू सभागार में आयोजित होने वाले स्थानीय निकाय त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि महासंघ के महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेना है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन सरकार के समक्ष स्थानीय प्रतिनिधियों का शक्ति प्रदर्शन होगा। प्रमुख मांगें पंच-सरपंच संघ ने सरकार से कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं, जिनमें शामिल हैं: वर्ष 2001 से लंबित पेंशन योजना को लागू करना पंचायती राज आयोग का गठन पंच-सरपंच को एमएलसी चुनाव में वोटर बनाने की मांग प्रतिनिधियों को सर्व सुविधा संपन्न दर्जा सम्मान, सुरक्षा, सुविधा, वेतन, बीमा और भत्ता प्रदान करना लोकसभा और विधानसभा चुनावों में प्रतिनिधियों की राजनीतिक भागीदारी सरल प्रक्रिया से लाइसेंसी हथियार निर्गत करना प्रतिनिधियों पर होने वाले हमले, हत्या और झूठे मुकदमों पर रोक यादव ने कहा कि “जो पेंशन की बात करेगा, वही बिहार में राज करेगा, अन्यथा पेंशन नहीं तो वोट नहीं।” आंदोलन के लिए संकल्प जिला परिषद के डिप्टी चेयरमैन धीरेंद्र यादव ने कहा कि आंदोलन को तेज करने के लिए तन-मन-धन सब न्यौछावर करने को तैयार हैं। मांगों को लेकर संघर्ष हर हाल में जारी रहेगा। बैठक में जिला संयोजक विनोद यादव, सरपंच लाल बहादुर शाह, सतेंद्र सिंह, रविकांत, विजय यादव, चंद्रमा देवी, संतोषी, विष्णु देवा कामत, रामचंदर साह, निरंजन शर्मा, विजेंद्र शर्मा, रणवीर यादव, खुशी लाल यादव, कृष्ण कुमार यादव, मुकेश राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी सरपंचों ने एक स्वर में “पटना चलो” का नारा बुलंद किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक विनोद यादव ने किया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read