अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

सहरसा जिले की हर पंचायत में लगेंगे 2200 पौधे

सहरसा जिले की हर पंचायत में लगेंगे 2200 पौधे सहरसा जिले की हर पंचायत में इस साल 2200 पौधे वन विभाग लगाएगा। 151 पंचायतों में पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग की सोच है कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रदूषण मुक्त वातावरण तैयार किया जाय। जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी शशिभूषण झा ने शनिवार को क

सहरसा जिले की हर पंचायत में लगेंगे 2200 पौधे

Article Advertisement

सहरसा जिले की हर पंचायत में लगेंगे 2200 पौधे सहरसा जिले की हर पंचायत में इस साल 2200 पौधे वन विभाग लगाएगा। 151 पंचायतों में पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग की सोच है कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रदूषण मुक्त वातावरण तैयार किया जाय।

Article Advertisement

जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी शशिभूषण झा ने शनिवार को कहा कि अगस्त 2020 में एक दिन में 2.51 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करने के लिए कार्य योजना तैयार किया गया है। कई काम शुरू कर दिए गए हैं। एक नई पौधशाला बनाई गई है। पुरानी चार पौधशाला में 3.80 लाख पौधे उपलब्ध हैं। एक लाख 20 हजार पौधे उगाए जा रहे हैं। दो लाख 50 हजार पौधे वाली नई पौधशाला होगी। उन्होंने कहा कि इस साल हर पंचायत में 22 सौ पौधे लगाए जाएंगे। नहर और सड़क और रेल पटरी के किनारे पौधरोपण की योजना तैयार की गई है। संस्थान के परिसर में भी पौधरोपण की योजना है। कृषि वानिकी योजना के तहत 10 रुपये सुरक्षित राशि पर किसानों को पौधे उपलब्ध कराने के लिए आवेदन लिया जा रहा है। 14 पॉपलर पौधशाला स्थापित की जाएंगी: अन्य प्रजाति और पॉपलर प्रजाति पौधशाला स्थापित करने की वन विभाग की योजना है। वन प्रमंडल पदाधिकारी ने कहा कि 14 पॉपलर पौधशाला और 17 अन्य प्रजाति की पौधशाला स्थापित की जाएंगी। वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जयप्रकाश उद्यान का काम चल रहा है। फरवरी या मार्च में उद्घाटन कराने की योजना है। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read